हरे मटर की कचौड़ी, घर पर बनाना बेहद आसान, खाने वाले करें तारीफ, भूल नहीं पाएंगे स्वाद, नोट करें रेसिपी

Share to your loved once


दरभंगा: हरे मटर की कचौड़ी एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है, जो हरे मटर, आटा और मसालों से बनाई जाती है. यह व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पौष्टिक भी है. हरे मटर की कचोरी बनाने के लिए आपको कुछ विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है, जैसे कि हरा मटर, आलू, तेल, जीरा, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, और नमक.

हरे मटर की कचोरी बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है. सबसे पहले, आप गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल डालकर उसमें थोड़ी सी जीरा, हींग, डालकर फिर उसमें हरा मटर उसमें थोड़ी सी नमक डालकर उसको कोई बर्तन से ढक कर पकने दें. जब मटर पक जाए तो उसमें मैश किए हुए आलू को डालकर उसमे थोड़ी सी हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिलाकर पकने दें.

फिर एक बर्तन में गेहूं का आटा ले और उसमें थोड़ी सी नमक, अजवाइन डालकर पानी के साथ अच्छे से गूथ ले. फिर उसे एक घंटे के लिए मैरिनेड करने के लिए आधा छोड़ दें. फिर एक लोई बनाएं उसमें तैयार किए हुए मटर का चोखा डालकर उसे बेलन के सहारे बेलकर रखें. फिर गैस चूल्हा पर एक कढ़ाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी रिफाइन डालकर उस पूरी को अच्छे से पकने दे.

इन सामग्रियों की होगी जरूरत
1 कप हरा मटर, 1 आलू, 2 कप गेहूं का आटा, 1/4 कप तेल, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच अजवाइन.

नोट करें रेसिपी
गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल डालकर उसमें थोड़ी सी जीरा, हींग, डालकर फिर उसमें हरा मटर उसमें थोड़ी सी नमक डालकर उसको कोई बर्तन से ढक कर पकाने दें. जब मटर पक जाए तो उसमें मैश किए हुए आलू को डालकर उसमे थोड़ी सी हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिलाकर पकने दें. फिर एक बर्तन में गेहूं का आटा ले और उसमें थोड़ी सी नमक, अजवाइन डालकर पानी के साथ अच्छे से गूथ ले. फिर उसे एक घंटे के लिए मैरिनेड करने के लिए आधा छोड़ दें. फिर एक लोई बनाएं उसमें तैयार किए हुए मटर का चोखा डालकर उसे बेलन के सहारे बेलकर रखें. फिर गैस चूल्हा पर एक कढ़ाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी रिफाइन डालकर उस पूरी को अच्छे से पकने दें.

इस तरह आपकी हरे मटर की कचौड़ी पूरी तरह तैयार है. इसे चटनी और सब्जी के साथ खा सकते हैं. इसका स्वाद आपको लाजवाब कर देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP