उन्नाव मे चोरों ने चुराया चंडिका देवी का मुकुट और दान पात्र, अमरोहा में 3 साल की बच्ची का रेप, बुलंदशहर में मुठभेड़

Share to your loved once


Last Updated:

UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ. यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें.

LIVE: उन्नाव मे चोरों ने मंदिर में की चोरी, अमरोहा में 3 साल की बच्ची का रेप

यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

यूपी के उन्नाव में चंडिका देवी मंदिर से चोरी का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. मंदिर में चोरी से पहले चोर ने मां चंडिका देवी मंदिर के पैर छुए. फिर चोर मुकुट से लेकर दान पात्र तक उठा ले गए. तीन चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है. गंगा तट के प्रवेश द्वार से घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है. बीती 3 जनवरी को चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. बारासगवर थाना क्षेत्र के चंडिका देवी मंदिर का मामला है.

अमरोहा में मासूम बच्ची के साथ अज्ञात दरिंदे ने दरिंदगी की है. 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. बहला-फुसलाकर खेलते हुए दरिंदा उसे उठा ले गया. अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. थाना सैद नंगली क्षेत्र का मामला है.

बुलंदशहर में पुलिस और 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में कासिम पुत्र हमीद, निवासी जहांगीरपुर, के पैर में गोली लगी है. कासिम थाना खुर्जा नगर से रंगदारी के मामले में फरार चल रहा था. आरोपी का पूर्व में भी बताया जा रहा है लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है. पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बदमाश से मुठभेड़ हुई है. घायल इनामी बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है. थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के आशिकपुर नगरिया के बंबे पर मुठभेड़ हुई है.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: उन्नाव मे चोरों ने मंदिर में की चोरी, अमरोहा में 3 साल की बच्ची का रेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP