‘साकी साकी गर्ल’ का मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर और गायब होने की वजह
Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया की वो हसीना जो एक गाने के बाद ही रातोंरात चर्चा में आ गई थीं. संजय दत्त का साथ पाकर तो एक्ट्रेस का करियर ही संवर गया था. लेकिन 1 सर्जरी की वजह से इस एक्ट्रेस को काम मिलना बंद हो गया और धीरे-धीरे वह एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गईं.एक्ट्रेस का पर्सनल लाइफ का एक्सपीरियंस भी काफी बुरा रहा है.

नई दिल्ली. मॉडलिंग से फिल्मों आई और ग्लैमर अवतार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गईं. ‘साकी साकी गर्ल’ के नाम से इडंस्ट्री में अलग पहचान भी बना ली. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और देखते ही देखते एक्टिंग की दुनिया से अचानक गायब हो गईं. जानें कौन हैं ये हसीना.

एक समय बॉलीवुड में ऐसा भी आया, जब साकी साकी की धुन बजते ही एक चेहरा हर किसी की आंखों के सामने आ जाता था. ग्लैमर, बोल्डनेस और अलग अंदाज की मिसाल बनीं कोएना मित्रा कुछ ही वक्त में चर्चा का बड़ा नाम बन गई थीं. उनका करियर तेजी से ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा था, लेकिन एक ऐसा फैसला लिया गया, जिसने उनकी जिंदगी और करियर दोनों की दिशा बदल दी. मॉडलिंग से फिल्मों तक का उनका सफर जितना चमकदार दिखा, अंदर से उतना ही संघर्ष भरा रहा.

साल 2004 में जब फिल्म मुसाफिर का गाना ओ साकी साकी रिलीज हुआ, तो दर्शकों की नजरें उसी डांसर पर टिक गईं, जिसने अपने जबरदस्त मूव्स और बोल्ड लुक से स्क्रीन पर आग लगा दी थी. कोएना मित्रा रातों-रात स्टार बन गईं. उस दौर में बॉलीवुड ग्लैमर के नए चेहरे तलाश रहा था और कोएना उन चुनिंदा नामों में शामिल हो गई थीं, जिनकी हर तरफ चर्चा होने लगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

7 जनवरी 1984 को कोलकाता के एक बंगाली परिवार में जन्मीं वो हसीना कोई और नहीं कोएना मित्रा हैं. उन्होंने कॉलेज के साथ-साथ मॉडलिंग शुरू की और साल 2001 में ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल इंडिया जीतकर इंडस्ट्री में आ गईं. खूबसूरती के साथ-साथ वह खेलों में भी काफी एक्टिव रहीं. बास्केटबॉल, तैराकी और टेनिस जैसे खेलों में उनकी गहरी दिलचस्पी रही.

फिल्मी दुनिया में कोएना की एंट्री राम गोपाल वर्मा की फिल्म रोड से हुई. फिल्म में भले ही उनका रोल छोटा था. लेकिन उनकी मौजूदगी नोटिस की गई. इसके बाद मुसाफिर ने उनकी किस्मत ही चमकी दी थी.

संजय दत्त की फिल्म मुसाफिर में तो उन्होंने धमाल ही मचा दिया था. फिल्म में उनका गाना साकी साकी रे…. तो उस वक्त बहुत पॉपुलर हुआ था. साकी साकी ने उन्हें स्टार बना दिया था. इसके बाद उन्होंने एक हसीना और अपना सपना मनी मनी जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

कोएना ने साबित किया कि वह आइटम सॉन्ग तक सीमित नहीं हैं. उस दौर में वह फरदीन खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर उन्होंने अपनी अलग धाक जमा रखी थी. लेकिन एक्ट्रेस की पूरी जिंदगी उस वक्त बदल गई, जब सर्जरी के बाद उनके चेहरे में बदलाव आया,इससे उनका फिल्मी करियर भी ठप पड़ गया. कोएना ने खुद माना कि इसके बाद इंडस्ट्री ने उनसे दूरी बना ली.

बता दें कि कोएना की पर्सनल लाइफ भी काफी उतार चढ़ाव भरी रही. एक बार उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर भी शॉकिंग खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि एक्स-बॉयफ्रेंड उन्हें लेकर बहुत पजेसिव था. उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया करता था. उन पर शादी के लिए प्रेशर डालता था. वह उन्हें धमकी देता था कि उनका पासपोर्ट जला देगा, ताकि वह वापस न लौट सकें.