Rohit Sharma: ‘रोहित भैया वड़ा पाव खाएंगे’, हिटमैन को फिर मिला ऑफर, पता है इस बार क्या किया? देखें वीडियो
Last Updated:
Rohit Sharma Vada Pav Video: रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान उनके एक फैन कहता है, ‘रोहित भैया वड़ा पाव खाएंगे.’ पीछे मुड़कर रोहित शर्मा ने जिस अंदाज में मना किया, वो रिएक्शन देखने लायक था.
रोहित शर्मा का वीडियो वायरलनई दिल्ली. कुछ दिन पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक फैन ने उनसे मस्ती में वड़ा पाव खाने के लिए पूछा, लेकिन इस भारतीय बल्लेबाज ने सिर हिलाते हुए मना कर दिया. अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. दरअसल, रोहित शर्मा 11 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन उन्हें वड़ा पाव खाने का ऑफर करता है. रोहित शर्मा ने इस बार भी मना ही किया, लेकिन उनके अंदाज ने महफिल लूट ली.
दरअसल, मुंबई में भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले अभ्यास के दौरान एक फैन ने रोहित शर्मा को वड़ा पाव ऑफर किया, जिसे रोहित ने मुस्कुराते हुए विनम्रता से ठुकरा दिया. जाहिर है रोहित शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर अब काफी ज्यादा गंभीर हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद रोहित अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में लौट रहे हैं. पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित ने अपना पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट, फिटनेस और डाइट पर लगा दिया है.
रोहित शर्मा का वीडियो वायरल
देखने लायक था हिटमैन का अंदाज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित अभ्यास के लिए तैयार हो रहे थे, तभी फैंस उनका नाम पुकार रहे थे. इसी दौरान एक फैन ने मराठी में उनसे पूछा, ‘रोहित भैया, वड़ा पाव चाहिए क्या?’ मुंबई का मशहूर स्ट्रीट फूड वड़ा पाव रोहित की पसंदीदा चीजों में से एक माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हाथ हिलाकर मना कर दिया और फैन की तरफ मुस्कुरा कर इशारा किया. यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने वड़ा पाव को ठुकराया हो. इससे पहले भी विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मुंबई के लिए खेलते वक्त एक फैन ने उन्हें वड़ा पाव ऑफर किया था, जिसे उन्होंने मना कर दिया था.
After the practice session ended, when Rohit Sharma came out, the fans jokingly said, “Rohit bhaiya, vadapav pahije ka” and
Rohit just waved his hand and replied, “No” 😂❤️