भोपाल का लजीज फास्टफूड पॉइंट, जहां स्वाद के दीवाने रोज लगाते हाजिरी, यूनीक टेस्ट के लिए मशहूर
Last Updated:
Bhopal Best Fastfood Point : राजधानी भोपाल अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने टेस्टी फूड के लिए भी पसंद किया जाता है. ऐसा ही एक फास्टफूड पॉइंट है शर्मा जी फास्टफूड. जहां के चाइनीज फास्टफूड का स्वाद भोपालियों को रोज हाजिरी लगाने पर मजबूर करता है. देखिए क्या है यहां का सबसे टेस्टी ऑप्शन.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खूबसूरती के साथ टेस्टी फूड पॉइंट्स की भी बाढ़ सी आ गई है. जहां एक से बढ़कर एक स्वाद ऐसा जायका मिलता है की कई बार तो भोपाली की कंफ्यूज हो जाते हैं की कहां का फास्टफूड सबसे अच्छा है. ऐसा ही एक फेमस पॉइंट है शर्मा जी फास्टफूड.

राजधानी भोपाल में चाइनीज फास्टफूड के वैसे तो कई फेमस फूड स्पॉट हैं लेकिन शर्मा जी फास्टफूड शहर के लोगों को पिछले 20 सालों के ज्यादा समय से नूडल्स से लेकर मंचुरियन का ऐसा टेस्टी स्वाद परोस रहे हैं की एक बार खाने वाला बार-बार आता है.

झीलों के शहर भोपाल में शर्मा जी ने इस फास्टफूड पॉइंट की शुरुआत नेपाल से भारत आने के बाद की थी और फिर समय के साथ इनका चाइनीज फास्टफूड लोगों को इतना भाया की अब तो राइस और मचुरियन की ₹90 रुपये की प्लेट चखने लोगों का हुजूम उमड़ता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

राजधानी में शर्मा जी फास्टफूड की दुकान अपनी बिरयानी और चाइनीज फास्टफूड के लिए पसंद की जाती है. यहां आपको एक फुल प्लेट वेज सोया पनीर बिरयानी ₹80 रुपये की मिल जाएगी. इसके साथ ही यहां सबसे महंगा फूड चीज कॉर्न कुरकुरे मोमो है, जो ₹110 प्लेट है.

शर्मा जी फास्टफूड का भोपाल में ऐसा क्रेज है की यहां फास्टफूड कॉर्नर खुलने से लेकर रात 11 बजे तक भी लोगों की भीड़ लगी रहती है. भोपाल के कई इलाकों से फास्टफूड के दीवाने यहां हाजिरी लगाते हैं. यहां आपको एक प्लेट नूडल्स ₹80 की मिल जाएगी.

अब अगर आप भी फास्टफूड के शौकीन हैं और आपको शर्मा जी फास्टफूड के टेस्टी फूड का स्वाद लेना है तो आपको नेहरू नगर में पीएनटी चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर इनकी दुकान मिल जाएगी.

राजधानी भोपाल में शर्मा जी फास्टफूड की ही तरह कई ऐसे टेस्टी फूड पॉइंट हैं जो अपने स्वाद के आगे पॉश रेस्टोरेंट को भी फेल कर देते और इन जगहों पर रोज जमकर भीड़ उमड़ती है.