Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वाले आज यहां करें इन्वेस्टमेंट, होगा फायदा ही फायदा, ज्योतिष ने बताए जरूर उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन कुछ मायनों में अच्छा और कुछ मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज उन्हें वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी भी रखनी होगी. ज्योतिष ने इन राशियों को लेकर अहम जानकारी दी है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 7 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज माघ नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन अलग-अलग चीजों के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज कुछ मायनों में अच्छा और कुछ मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा भी हो सकता है. आज आपको वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी भी रखनी होगी. आज आप आत्मविश्वास से भरें रहेंगे, लेकिन जीवन से जुड़े अहम फैसलों को लेने से पहले आप सोच-विचार भी जरूर करें. हो सके तो इसके लिए अपनों से बड़ों की सलाह भी लें.

काम का रहेगा दबाव

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो काम को लेकर थोड़े दबाव में भी रहेंगे, लेकिन इन सबके बाद भी आपको अपने वाणी पर संयम रखना होगा, वरना आपका काम बिगड़ सकता है. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको ऑफिस में पूरी मेहनत से काम करने की जरूरत है. आज आप बेवजह अपने किसी साथी से न उलझें. इसके अलावा जो लोग इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वह SIP में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको भविष्य में बेहतर लाभ भी मिलेगा.

लव लाइफ शानदार
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज शानदार होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी नाइट क्लब या रेस्टोरेंट में बेहतर समय भी बिता सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर से शादी का प्रस्ताव भी रखेंगे, तो बात पक्की भी होगी. हालांकि इसमें आपको जल्दबाजी नहीं करना चाहिए. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है. आज आप अपने परिवार को थोड़ा वक्त जरूर दें. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक यदि किसी जरुरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो अपने माथे पर सिंदूर का टीका जरूर लगाएं. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वाले आज यहां करें इन्वेस्टमेंट, होगा फायदा ही फायदा!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP