Agra News: सिर्फ फैशन नहीं, आराम और स्टाइल भी! आगरा के लेदर बूट और फैंसी लोफर बना युवाओं का दिल

Share to your loved once


Last Updated:

Agra Leather Boots Demand: आगरा की जूता नगरी में इन दिनों फैशन का ट्रेंड साफ नजर आ रहा है. लेदर बूट और फैंसी लोफर शूज की बढ़ती मांग ने बाजार को नई रफ्तार दी है. युवाओं की पसंद और किफायती दामों की वजह से आगरा के जूते एक बार फिर चर्चा में हैं.

आगरा: उत्तर प्रदेश का आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी जूता इंडस्ट्री के लिए भी देश और विदेश में पहचान रखता है. आगरा को जूता नगरी कहा जाता है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में जूते बनाने की फैक्ट्रियां मौजूद हैं. आगरा में बने जूते अपनी क्वालिटी, डिजाइन और किफायती दामों की वजह से बाजार में खास पसंद किए जाते हैं.
इन दिनों मौसम और फैशन ट्रेंड को देखते हुए आगरा में बूट की डिमांड तेजी से बढ़ गई है. बढ़ती मांग को देखते हुए जूता फैक्ट्री संचालक भी पहले से ज्यादा बूट का उत्पादन कर रहे हैं. बाजार में युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी के बूट उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

युवाओं की पहली पसंद बने लेदर बूट
आगरा के सदर मार्केट के दुकानदार शिवम बताते हैं कि इस समय लेदर बूट की मांग सबसे ज्यादा है. खासतौर पर युवा वर्ग कट पैंट्स के साथ बूट पहनना पसंद कर रहा है. ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए दुकानों पर कई तरह की वैरायटी उपलब्ध कराई गई है.
शिवम के अनुसार, लेदर बूट में ब्लैक और ब्राउन रंग की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिल रही है. बाजार में चैन वाले और बिना चैन वाले दोनों तरह के बूट मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि आगरा में मिलने वाले ये लेदर बूट दाम में भी काफी सस्ते हैं और क्वालिटी के मामले में भी बेहतर हैं. यह बूट इतने सॉफ्ट और हल्के होते हैं कि पैरों पर भारीपन महसूस नहीं होता और लंबे समय तक पहनने में भी आरामदायक रहते हैं. दुकानदार के मुताबिक, हर साइज के बूट उनकी दुकान पर उपलब्ध हैं.

फैंसी लोफर शूज की भी बढ़ी मांग
बूट के साथ-साथ आगरा के बाजार में फैंसी लोफर शूज की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है. आगरा के शंकर शूज के संचालक शिवम बताते हैं कि लोफर शूज, जिन्हें गुड़िया शूज भी कहा जाता है, खासतौर पर पार्टी और फंक्शन के लिए पसंद किए जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि एंकल लेंथ पैंट्स के साथ लोग इन लोफर शूज को पहनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इन शूज में कई तरह की वैरायटी और डिजाइन उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित करती हैं. शिवम के अनुसार, मौजूदा समय में लॉन्ग बूट और फैंसी लोफर शूज दोनों ही आगरा के बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले जूते बने हुए हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

आगरा के लेदर बूट और फैंसी लोफर बना युवाओं का दिल, खूब हो रही बिक्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP