श्रीलंका से सीरीज जीतने के बाद हुआ दीप्ति शर्मा को नुकसान
Last Updated:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को नवीनतम आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज के स्थान से हटना पड़ा है. भारतीय ऑलराउंडर ने दिसंबर 2025 में पहली बार अपने करियर में शीर्ष स्थान हासिल किया था. हालांकि, नंबर एक के रूप में उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं रहा और अब उनकी जगह एनाबेल सदरलैंड ने ले ली है
आईसीसी रैंकिंग में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत को हुआ फायदा, दीप्ति को नुकसान नई दिल्ली. क्रिकेट में कौन सा खिलाड़ी फॉर्म में है और कौन फॉर्म खोज रहा है उसको जानने की सबसे बेहतर जगह है आईसीसी रैंकिंग. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद मंगलवार को जारी आईसीसी महिला टी20 की नवीनतम रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के सुधार के साथ 13वें पायदान पर पहुंच गयी.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को नवीनतम आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज के स्थान से हटना पड़ा है. भारतीय ऑलराउंडर ने दिसंबर 2025 में पहली बार अपने करियर में शीर्ष स्थान हासिल किया था. हालांकि, नंबर एक के रूप में उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं रहा और अब उनकी जगह एनाबेल सदरलैंड ने ले ली है.
दीप्ति शर्मा ने गंवाई नंबर 1 रैंकिंग, सदरलैंड फिर शीर्ष पर
ताज़ा रैंकिंग के अनुसार, दीप्ति शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की सूची में एक स्थान फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं. एनाबेल सदरलैंड, जो अगस्त 2025 में नंबर एक बनी थीं, ने 736 रेटिंग अंकों के साथ एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, रेणुका सिंह ठाकुर, जो पहले छठे स्थान पर थीं, पांच स्थान नीचे खिसककर 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं इसके चलते दीप्ति शर्मा अब टॉप 10 में इकलौती भारतीय गेंदबाज रह गई हैं.
बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग
टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 794 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं. स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर कायम हैं, जबकि शेफाली वर्मा छठे स्थान पर बनी हुई हैं. जेमिमा रोड्रिग्स दो स्थान नीचे खिसककर 12वें नंबर पर पहुंच गई हैं, जिससे वह टॉप 10 से बाहर हो गई हैं. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो स्थान की छलांग लगाते हुए 15वें से 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं और अब वह टॉप 10 के करीब हैं.
ऑलराउंडर रैंकिंग
ऑलराउंडरों की टी20 रैंकिंग में वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं. दीप्ति शर्मा इस सूची में फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं, जबकि टॉप 20 में कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है.