sakat chauth 2026 ka chand kab kitne baje niklega | sakat chauth moonrise time today | सकट चौथ पर चांद निकलने का समय जानें, Delhi-NCR समेत आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय

Share to your loved once


Last Updated:

Sakat Chauth 2026 Moonrise Time: सकट चौथ पर चंद्रमा का अत्यंत विशेष और अनिवार्य महत्व है. यह व्रत चंद्र दर्शन के बिना पूर्ण नहीं माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार सकट चौथ का व्रत दिनभर निर्जल/फलाहार रखकर किया जाता है और रात्रि में चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है. चंद्र दर्शन से पूर्व भोजन करना व्रत भंग के समान माना गया है. आइए जानते हैं आपके शहर में चांद निकलने का समय…

ख़बरें फटाफट

सकट चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें Delhi-NCR समेत आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय

Sakat Chauth 2026 Moonrise Time Today: सकट चौथ का पर्व सनातन परंपरा में अत्यंत विशेष माना गया है. सकट चौथ का व्रत माताएं संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए करती हैं. सकट चौथ को संकष्टी चौथ या तिल चौथ के नाम से भी जाना जाता है. सकट चौथ पर चंद्रमा का अत्यंत विशेष और अनिवार्य महत्व है क्योंकि यह व्रत चंद्र दर्शन के बिना पूर्ण नहीं माना जाता. शास्त्रों के अनुसार सकट चौथ का व्रत दिनभर निर्जल/फलाहार रखकर किया जाता है और रात्रि में चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है. आइए जानते हैं आज सकट चौथ पर Delhi-NCR समेत आपके शहर में चांद कब दिखाई देगा.

दिल्ली रात में 9 बजकर 34 मिनट पर
कोलकाता रात 8 बजकर 15 मिनट पर
नोएडा रात में 8 बजकर 54 मिनट पर
लखनऊ रात में 8 बजकर 41 मिनट पर
मुंबई रात में 9 बजकर 24 मिनट पर
पुणे रात में 9 बजकर 20 मिनट पर
नासिक रात 9 बजकर 18 मिनट पर
बेंगलुरु रात 9 बजकर 10 मिनट पर
हैदराबाद रात 9 बजकर 2 मिनट पर
गोरखपुर रात 8 बजकर 58 मिनट पर
उज्जैन रात 9 बजकर 19 मिनट पर
भोपाल रात 9 बजकर 20 मिनट पर
इंदौर रात 9 बजकर 19 मिनट पर
जयपुर रात 9 बजकर 3 मिनट पर
गाजियाबाद रात में 8 बजकर 54 मिनट पर
आगरा रात में 8 बजकर 53 मिनट पर
मथुरा रात में 8 बजकर 55 मिनट पर
मेरठ रात में 8 बजकर 52 मिनट पर
चंडीगढ़ रात 8 बजकर 54 मिनट पर
जयपुर रात में 9 बजकर 3 मिनट पर
पटना रात में 8 बजकर 25 मिनट पर
अहमदाबाह रात में 8 बजकर 20 मिनट पर
इंदौर रात में 9 बजकर 7 मिनट पर
चैन्नई रात में 8 बजकर 59 मिनट पर
पटना रात 8 बजकर 26 मिनट पर
गोपालगंज रात 8 बजकर 26 मिनट
छपरा रात 8 बजकर 26 मिनट पर
मधुबनी रात 8 बजकर 19 मिनट पर
देहरादून रात 8 बजकर 48 मिनट पर
हरदोई रात 8 बजकर 44 मिनट पर

सकट चौथ पर चंद्रमा को ऐसे अर्घ्य दें
सकट चौथ चंद्रमा जब आसमान में दिख जाए तब लौटे में जल भरकर थोड़ा कच्चा दूध लें और थोड़ी सी चीनी भी मिला लें. फिर भगवान गणेश का ध्यान करते हुए चंद्र देवका का ध्यान करते हुए अर्घ्य दें. चंद्र दर्शन के समय संतान का स्मरण कर अर्घ्य देने से संतान पर आने वाले संकट टलते हैं. साथ ही अकाल भय, रोग और मानसिक कष्ट दूर होते हैं.

सकट चौथ व्रत में चंद्रमा के उदय का समय क्यों महत्वपूर्ण है
कई अन्य व्रतों के विपरीत, सकट चौथ का व्रत केवल चंद्र दर्शन के बाद ही खोला जाता है. भक्त चंद्रमा को जल (अर्घ्य) अर्पित करते हैं और फिर भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उसके बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं. चंद्रमा के उदय से पहले व्रत खोलना अधूरा माना जाता है. इसी वजह से अपने शहर में चंद्रमा के उदय का सही समय जानना जरूरी है, खासकर प्रदूषण और सर्दियों के मौसम में जब चंद्रमा की दृश्यता बहुत कम हो जाती है.

चंद्रमा का उदय देर से हो या दिखाई ना दे तो क्या करें
कई बार प्रदूषण, बादल या कोहरे की वजह से चंद्रमा सही समय पर दिखाई नहीं देता. ऐसे में भक्तों को धैर्य रखने और पंचांग में दिए गए चंद्रमा के उदय के समय पर विश्वास करने की सलाह दी जाती है. अगर दृश्यता खराब रहे, तो निर्धारित समय पर चंद्रमा की दिशा में बैठकर पूजा की जा सकती है. व्रत के पीछे की भावना और श्रद्धा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है.

About the Author

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

homedharm

सकट चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें Delhi-NCR समेत आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP