पुलिस के सामने थाने से खींचकर ले गए और फिर लॉयर को बेरहमी से पीटा, वकीलों ने किया प्रोटेस्ट
Last Updated:
Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन में वकील राजकुमार पर पुलिस चौकी के पास हमला हुआ, पुलिस पर मदद न करने के आरोप लगे. वकीलों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. 3 जनवरी का यह मामला है. वकील को बुरी तरह से मारा गया है और चेहरे पर चोट लगी है. पुलिस पर भी आरोप लगे हैं.
हिमाचल प्रदेश के सोलन में अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया.सोलन. वकील मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंचा था, लेकिन हमलावर उसे वहां से खींच कर ले गए और मारपीट की. वकील के मुंह पर चोट लगी है और मारपीट के निशान अब भी नजर आ रहे हैं. मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का है और अब वकीलों ने सोलन में पुलिस चौकी के सामने प्रोटेस्ट किया है. पुलिस पर भी मदद ना करने के आरोप लगे हैं.
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सोलन में अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, अधिवक्ताओं का आरोप है कि जान के खतरे की आशंका के चलते एक अधिवक्ता ने पुलिस चौकी का रुख किया, लेकिन उन्हें वहां अपेक्षित सुरक्षा नहीं मिल पाई. अधिवक्ताओं का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस की ओर से पर्याप्त हस्तक्षेप नहीं किया गया और ना ही तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई गई. उनका यह भी कहना है कि घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज करने में भी देरी हुई, जिससे आक्रोश बढ़ गया. इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
मारपीट का शिकार हुए वकील राजकुमार ने बताया कि उन्हें परिजनों से सूचना मिली थी कि उनके पीछे कुछ लोग लगे हुए हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा है. इस आशंका के बाद वे सुरक्षा की उम्मीद में सोलन स्थित स्कूल पुलिस चौकी पहुंचे, अधिवक्ताओं का कहना है कि सपरून पुलिस चौकी पहुंचने के बावजूद हालात नहीं संभाले जा सके और उनके साथी अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना हुई.
पीड़ित ने बताया कि तीन जनवरी 2026 का यह मामला है. ग्राम भौज में वह अपने दोस्त का जन्मदिन बनाने के लिए गए थे. उन्होंने कहा कि वह पार्टी में नहीं जा रहे थे लेकिन बार बार कॉल्स आए तो वह चले गए. 10 बजे के करीब सुमित और उसके दोस्त ने उन्होंने मुझे गाली गलौज की और वकीलों को भी गालियां निकाली. इस दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. मेरे भाई ने मुझे जैसे तैसे छुड़वाया. फिर बाद में वह थाने भी गए थे.
पूरे मामले की जांच कर रहे हैःडीएसपी
डीएसपी अशोक चौहान ने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और पीड़ित का प्राथमिक मेडिकल परीक्षण करवा दिया गया है. उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. चौकी परिसर में मारपीट और पुलिस की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोपों पर डीएसपी ने कहा कि सभी तथ्यों की जांच की जाएगी और यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें