sanjay manjrekar on virat kohli विराट के टेस्ट से रिटायरमेंट पर दिया धमाकेदार बयान, क्या सच में ऐसा हुआ?

Share to your loved once


Last Updated:

sanjay manjrekar on virat kohli पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह चर्चा फिर कभी हो सकती है कि विराट क्या बेहतर कर सकते थे लेकिन मुझे सिर्फ इस बात का दुख है कि जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं वहीं कोहली ने इस फॉर्मेट से दूरी बना ली

विराट के टेस्ट से रिटायरमेंट पर दिया धमाकेदार बयान, क्या सच में ऐसा हुआ?पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने बताई विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की वजह

नई दिल्ली. एक आम भारतीय क्रिकेट प्रशंसक के लिए सबसे बड़ा अफसोस विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना होगा. उनके ही दौर के खिलाड़ी जो रूट, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ आज भी सक्रिय हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में एशेज सीरीज़ के पांचवें टेस्ट में जो रूट ने अपना 41वां टेस्ट शतक जड़ा, जबकि स्टीव स्मिथ ने 37वां टेस्ट शतक पूरा किया.

भारत के पूर्व बल्लेबाज़ संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट को ‘सबसे आसान फॉर्मेट’ करार दिया, जिसे विराट अब भी खेल रहे हैं. मांजरेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा,“जब जो रूट टेस्ट क्रिकेट में नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं, तो मेरा ध्यान विराट कोहली की ओर जाता है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संन्यास से पहले जिन पांच वर्षों में वह संघर्ष कर रहे थे, उस दौरान उन्होंने यह समझने के लिए पूरी शिद्दत से कोशिश नहीं की कि टेस्ट क्रिकेट में पांच साल तक उनका औसत 31 क्यों रहा.

विराट से दुखी हैं मांजरेकर

पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह चर्चा फिर कभी हो सकती है कि विराट क्या बेहतर कर सकते थे लेकिन मुझे सिर्फ इस बात का दुख है कि जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं वहीं कोहली ने इस फॉर्मेट से दूरी बना ली. मांजरेकर ने यह भी कहा कि अगर विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट से एक साथ संन्यास लिया होता, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती. अगर विराट कोहली ने पूरी तरह क्रिकेट से संन्यास ले लिया होता, तो वह ठीक था लेकिन उन्होंने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट छोड़ा और वनडे खेलना जारी रखा यह बात मुझे ज़्यादा निराश करती है, क्योंकि यह वह फॉर्मेट है जिसे मैंने पहले भी कहा है कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ के लिए सबसे आसान फॉर्मेट है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP