कौन हैं करीना कुबिलियूट? सारा-अनन्या-जाह्नवी के बाद जिसके साथ जुड़ा कार्तिक आर्यन का नाम, 18 साल की चीयरलीडर
Last Updated:
Who Is Kareena Kubiliute : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है. इस बार चर्चा में हैं यूके की 18 साल की चीयरलीडर करीना कुबिलियूट, जिनके साथ कार्तिक का नाम जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों ने दोनों के साथ छुट्टियां मनाने के कयास तेज कर दिए हैं. उम्र के बड़े अंतर और अचानक बढ़ी चर्चाओं के बीच यह सवाल उठ रहा है कि करीना आखिर कौन हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है. हाल ही में गोवा वेकेशन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज ने उन्हें 18 साल की यूके-बेस्ड चीयरलीडर करीना कुबिलियूट (Karina Kubiliute) के साथ डेटिंग की अफवाहों में घेर लिया है. सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आई कुछ तस्वीरों के बाद दोनों के कथित रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

कार्तिक आर्यन और करीना कुबिलियूते की गोवा वेकेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. दोनों की इंस्टाग्राम पोस्ट्स में बीच बेड्स, तौलिए और बैकग्राउंड सेम दिखे तो अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. अब लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये करीना कुबिलियूट है कौन? फोटो साभार-@karinakubiliute_x/Instagram

Sunday Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कुबिलियूट यूनाइटेड किंगडम के कार्लिसल कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और साथ ही एक चीयरलीडर भी हैं. फोटो साभार-@karinakubiliute_x/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

उनकी उम्र को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार करीना की उम्र 18 साल है, जबकि कार्तिक आर्यन फिलहाल 35 साल के हैं. उम्र के इस अंतर ने सोशल मीडिया पर बहस को और तेज कर दिया है. फोटो साभार-@karinakubiliute_x/Instagram

करीना की पब्लिक प्रोफाइल्स में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन 2024 में हाई स्कूल ग्रेजुएशन पार्टी की फोटोज और 2019 में 11 साल की उम्र में एक लोकल न्यूज आर्टिकल (डोनट डिजाइन कंटेस्ट जीतने वाला) से उनकी उम्र का अंदाजा लगाया गया है. कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें ग्रीस-ओरिजिन बताया गया है, लेकिन वे यूके में रहती हैं. फोटो साभार-@karinakubiliute_x/Instagram

बताया जा रहा है कि कर्तिक आर्यन ने करीना को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया हुआ था, लेकिन रूमर्स के चलते बाद में उन्होंने उन्हें अनफॉलो कर दिया. अब तक न तो कर्तिक आर्यन और न ही करीना कुबिलियूट ने इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया दी है या इनकी पुष्टि की है. फोटो साभार-@karinakubiliute_x/Instagram

यह पहली बार नहीं जब कार्तिक की लव लाइफ सुर्खियों में आई. पहले वे सारा अली खान, अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप में थे. उनका नाम जाह्नवी कपूर से साथ भी जुड़ा. हाल ही में श्रीलीला के साथ भी उनकी डेटिंग अफवाहें थीं, लेकिन कभी कन्फर्म नहीं हुईं. फाइल फोटो

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो कार्तिक की लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस 2025 पर रिलीज हुई, जिसमें अनन्या पांडे, नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ थे. फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज मिले और बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन रहा. फाइल फोटो.