Kapil Dev Networth: कपिल देव की कितनी है नेटवर्थ? संन्यास के बाद कहां-कहां से कर रहे कमाई, कैसे खड़ा किया अरबों का साम्राज्य?

Share to your loved once


Last Updated:

Kapil Dev Networth: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया है, जिनकी कुल अनुमानित संपत्ति साल 2025 में 30 मिलियन डॉलर यानी 270 अरब रुपये से ज्यादा रही. संन्यास के बाद ब्रांड एंडोर्समेंट, कमेंट्री और दूसरे निवेश से कपिल देव की संपत्ति रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी.

कपिल देव की कितनी है नेटवर्थ? संन्यास के बाद बनाया 2706594660 का साम्राज्यकपिल देव की नेटवर्थ

नई दिल्ली: आज उस शख्स का जन्मदिन है, जिसकी कप्तानी में भारत ने साल 1983 में पहला वर्ल्ड कप जीता था. मजबूत कद-काठी और घनी मूंछों वाले इस हरयाणवी छोरे को दुनिया कपिल देव के नाम से जानती है. कपिल देव का आज जन्मदिन है. वह 67 साल के हो गए. 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में पैदा हुए कपिल देव के पिता राम लाल निखंज लकड़ी के कारोबारी थे, जो विभाजन के बाद पाकिस्तान से आकर चंडीगढ़ बस गए. एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 तक कपिल देव की कुल नेटवर्थ लगभग तीन करोड़ डॉलर यानी 270 करोड़ के आसपास है. ये पैसा उन्होंने ब्रांड एंडोर्समेंट, कमेंट्री और निवेश जैसे विभिन्न स्रोतों से कमाया है.

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी कपिल देव बतौर कमेंटेटर और मेंटॉर और न्यूज चैनल्स पर बतौर मीडिया एक्सपर्ट काम करते रहे. कपिल देव की सालाना कमाई 22 करोड़ रुपये आंकी गई है. महज 15 रुपये प्रति मैच फीस से अरबपति बनने तक का सफर उन्हें देश के अमीर क्रिकेटर के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी बनाता है. कपिल फिल्मों में भी नजर आए. चलिए जानते हैं उन्होंने ये संपत्ति कैसे और कहां से हासिल की.

अक्टूबर 1978 में उन्हें वनडे के बाद टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला. कपिल देव ने दोनों प्रारूपों में अपना पदार्पण पाकिस्तान के ही खिलाफ किया.
  • नाम: कपिल देव, रामलाल निखंज
  • कुल संपत्ति: 30 मिलियन डॉलर (लगभग 260-272 करोड़ रुपये)
  • आयु: 66 वर्ष (जन्म: 6 जनवरी, 1959)
  • आय के मुख्य स्रोत: क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट, कमेंट्री, सार्वजनिक उपस्थिति, निवेश
  • प्रमुख ब्रांड एंडोर्समेंट: एआईपीएल, एबीआरओ, पाल्मोलिव, बूस्ट
  • प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट आय: 20-30 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • निवेश: देव मुस्को लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड, ज़िकॉम इलेक्ट्रॉनिक्स (5% हिस्सेदारी), चंडीगढ़ में होटल और रेस्तरां
  • बंगला: सुंदर नगर, नई दिल्ली में घर
  • कार: पोर्श पनामेरा (मूल्य ₹2.67 करोड़)
  • समाज सेवा: बच्चों के लिए काम करने वाले खुशी एनजीओ से जुड़े हुए हैं
कपिल देव ने अपने तीसरे ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 33 गेंदों में भारत का सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाया.

कपिल देव के करियर की मुख्य बातें

  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट: 1978-79 में पाकिस्तान के खिलाफ
  • टेस्ट मैच: 131 मैच खेले और 434 विकेट लिए
  • एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय: 225 मैचों में 253 विकेट लिए.
  • विश्व कप विजय: 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे.
  • पांच हजार टेस्ट रन और 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी

कपिल देव की फिल्मों में भूमिकाएं

क्रिकेट के अलावा, कपिल देव ने बॉलीवुड फिल्मों में कई छोटी भूमिकाएं निभाई हैं, जो उनके करिश्मा और लोकप्रियता को दर्शाती हैं. कुछ यादगार फिल्में

  • दिल्लगी
  • छोटी सी बात
  • मुझसे शादी करोगी
  • इकबाल
  • 83, अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म के लिए ₹5 करोड़ फीस ली.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

कपिल देव की कितनी है नेटवर्थ? संन्यास के बाद बनाया 2706594660 का साम्राज्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP