पवन सिंह की पार्टी में सिंदूर लगाकर आने वाली वो महिला कौन? पत्नी ज्योति सिंह के पोस्ट पर चर्चा, वीडियो वायरल

Share to your loved once


Last Updated:

Actor Pawan Singh birthday viral video : पवन सिंह की पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा उस महिला की हो रही है जो मांग में सिंदूर भरे पवन का हाथ पकड़कर केक काटने में मदद कर रही थी. वीडियो में वह पवन के बगल में खड़ी हैं और दोनों के बीच करीबी नजर आ रही हैं.इसको लेकर सोशल मीडिया में बहस तेज है.

पवन सिंह के बगल में सिंदूर वाली महिला कौन? ज्योति सिंह ने पोस्ट किया वीडियोपवन सिंह के जन्मदिन पर सिंदूर वाली महिला का वीडियो वायरल, पत्नी ज्योति सिंह ने पोस्ट किया.

पटना/रोहतास. भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने 5 जनवरी 2025 को अपना 40वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो जहां जन्मदिन की खुशियों को दिखाता है, वहीं इसमें नजर आई एक महिला को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल भी उठने लगे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा वीडियो में नजर आ रही उस महिला को लेकर हो रही है जो पवन सिंह के साथ केक कटवाती दिखाई दे रही हैं. महिला की मांग में सिंदूर साफ नजर आ रहा है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं कि आखिर वह महिला कौन हैं और पवन सिंह के साथ उनका क्या रिश्ता है.

लखनऊ में दोस्तों संग मनाया गया जन्मदिन

बता दें कि पवन सिंह ने अपना 40वां जन्मदिन लखनऊ में अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाया. पार्टी का माहौल अनौपचारिक और निजी था. इसी दौरान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह केक काटते और दोस्तों को खिलाते नजर आते हैं. वायरल वीडियो में पवन सिंह कुछ पलों के लिए लड़खड़ाते हुए दिखाई देते हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी स्थिति को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट

खास बात यह है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, इसके बावजूद ज्योति सिंह ने अपने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, Happy Birthday, भगवान आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करें. वीडियो में ज्योति सिंह खुद दिखाई नहीं देतीं, लेकिन उनका पोस्ट इस बात का संकेत देता है कि निजी रिश्तों में तनाव के बावजूद उन्होंने इस मौके को नजरअंदाज नहीं किया.

पवन सिंह का 40वां जन्मदिन लखनऊ में दोस्तों संग मनाया गया, वायरल वीडियो में सिंदूर वाली महिला की मौजूदगी पर सोशल मीडिया पर बहस तेज है.

पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में

जहां एक ओर फैंस पवन सिंह को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स वीडियो में मौजूद महिला और पवन सिंह की नजदीकी पर सवाल उठा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में बहस तेज है. कुछ यूजर्स इसे निजी मामला बता रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर अटकलें लगा रहे हैं. भोजपुरी फिल्मों और गानों से ज्यादा पवन सिंह की निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों में रहती है. यह पहला मौका नहीं है जब उनका कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो.

अब तक नहीं आया कोई स्पष्टीकरण

पार्टी में मौजूद महिला को लेकर न तो पवन सिंह और न ही उनकी पत्नी ज्योति सिंह की ओर से कोई स्पष्ट बयान आया है. ऐसे में अटकलें लगातार जारी हैं. बहरहाल, पवन सिंह का 40वां जन्मदिन जहां उनके करियर का एक अहम पड़ाव है, वहीं वायरल वीडियो ने एक बार फिर उन्हें विवादों के केंद्र में ला खड़ा किया है. सिंदूर वाली महिला की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर सवाल जरूर खड़े किए हैं.

महिमा सिंह कौन हैं?

सोशल मीडिया में चर्चा के बीच पता चला कि ये भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं जो पवन के नए गाने ‘बानी लाइका’ में उनके साथ रोमांस कर चुकी हैं. महिमा उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और इंडस्ट्री में उभरती हुई नई एक्ट्रेस हैं. लेकिन सिंदूर देखकर फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि क्या पवन ने चुपके से तीसरी शादी कर ली, या फिर वो महिला सिंदूर में इसलिए क्योंकि वो कैरेक्टर में थी या फैशन का पार्ट था? बता दें कि पवन की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक चल रहा है. वहीं, महिमा सिंह अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

homebihar

पवन सिंह के बगल में सिंदूर वाली महिला कौन? ज्योति सिंह ने पोस्ट किया वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP