January 2026 Planetary Transit। माघ माह का ग्रह गोचर जनवरी 2026

Share to your loved once


Magh 2026 Horoscope: जिंदगी में कई बार ऐसा समय आता है जब मेहनत के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. करियर में रुकावट, पैसों की टेंशन, सेहत से जुड़ी परेशानी और रिश्तों में खिंचाव इंसान को अंदर से थका देता है. ऐसे में लोग ज्योतिष की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं, क्योंकि ग्रहों की चाल कई बार बंद रास्तों को खोल देती है. साल 2026 का माघ महीना कुछ ऐसा ही खास समय लेकर आ रहा है, जब एक साथ चार बड़े ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार, माघ 2026 में शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध एक ही राशि में प्रवेश करेंगे. यह संयोग बहुत कम देखने को मिलता है और इसे बेहद असरदार माना जाता है. इस ग्रह चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय करियर में ग्रोथ, पैसे की स्थिति मजबूत होने और मानसिक सुकून का संकेत देता है. माघ माह 4 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक रहेगा. इस दौरान गंगा स्नान, दान, पूजा-पाठ और भगवान विष्णु की आराधना को खास फल देने वाला माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ ग्रहों की यह स्थिति भी कई लोगों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव ला सकती है. खासकर नौकरी, बिजनेस, निवेश और निजी जीवन से जुड़े मामलों में यह महीना नई उम्मीदें जगा सकता है. अब जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कौन सी हैं वो तीन राशियां, जिनके लिए माघ 2026 भाग्य का दरवाजा खोल सकता है.

माघ 2026 में ग्रहों की खास चाल क्यों है अहम
जनवरी 2026 में चार बड़े ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे. शुक्र 13 जनवरी को, सूर्य 14 जनवरी को, मंगल 16 जनवरी को और बुध 17 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर राशि को कर्म, अनुशासन और जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जाता है. जब इतने शक्तिशाली ग्रह एक साथ इस राशि में आते हैं, तो मेहनत करने वालों को उसका सही फल मिलने के योग बनते हैं. इसी वजह से यह समय करियर और पैसों से जुड़े फैसलों के लिए खास माना जा रहा है.

मेष राशि: सेहत और पैसे दोनों में राहत
मेष राशि वालों के लिए माघ महीना कई परेशानियों से राहत लेकर आ सकता है. खासकर सेहत से जुड़ी दिक्कतें, जो लंबे समय से परेशान कर रही थीं, उनमें सुधार देखने को मिल सकता है. इस दौरान दोस्तों या जान-पहचान वालों की मदद से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है, अगर आपने पहले किसी निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला टाल रखा था, तो यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा, जिससे काम आसान होगा. बिजनेस करने वालों को नए मौके मिल सकते हैं. जिन लोगों पर कर्ज है, वे इस महीने सही प्लानिंग से उसे समय से पहले चुकाने की दिशा में बढ़ सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तुला राशि: रिश्तों और करियर में संतुलन
तुला राशि वालों के लिए माघ 2026 बेहद अनुकूल रहने वाला है. ग्रहों का सपोर्ट हर काम में पॉजिटिव रिजल्ट दिला सकता है. शादी की बात चल रही है तो अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. घर का माहौल शांत रहेगा, जिससे मानसिक दबाव कम होगा और मन हल्का महसूस करेगा. करियर की बात करें तो नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. बिजनेस में अटके काम पूरे हो सकते हैं. पैसों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं रहेगी, क्योंकि खर्च और कमाई के बीच सही बैलेंस बना रहेगा. इस समय लिया गया कोई बड़ा फैसला आगे चलकर फायदा दे सकता है.

वृश्चिक राशि: मेहनत का पूरा फल मिलने का समय
वृश्चिक राशि वालों के लिए माघ महीना मेहनत और सफलता का मेल लेकर आ रहा है. पिछले कुछ समय से जो प्रयास आप कर रहे थे, अब उनका रिजल्ट मिलने लगेगा. यह समय बुरी आदतों को छोड़ने और लाइफस्टाइल सुधारने के लिए भी अच्छा है. जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई खास इंसान आ सकता है. छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलने के संकेत हैं. सेहत सामान्य रहेगी, बस खानपान और नींद पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा. करियर में नई दिशा मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

माघ माह में क्या करें ताकि फायदा और बढ़े
इस दौरान दान-पुण्य, जरूरतमंदों की मदद और मन से की गई पूजा का खास महत्व माना गया है. गुस्से और जल्दबाजी से बचें. कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें. मेहनत और धैर्य बनाए रखें, क्योंकि ग्रहों का सपोर्ट उन्हीं को मिलता है जो अपने काम के प्रति ईमानदार रहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP