कफ सिरप तस्करी का बंगाल कनेक्शन, कौन बांग्लादेश पहुंचाता था माल, हो गया खुलासा

Share to your loved once


Last Updated:

कफ सिरप तस्करी मामले के आरोपी विशाल सिंह, विभोर राणा मामले की हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई. अब 27 जनवरी को मामले में अगली सुनवाई होगी.फरार आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल से एसटीएफ पूछताछ करेगी.

कफ सिरप तस्करी का बंगाल कनेक्शन, कौन बांग्लादेश पहुंचाता था माल, हो गया खुलासाकफ सिरप तस्करी में बंगाल कनेक्शन.

लखनऊः कफ सिरप तस्करी मामले के आरोपी विशाल सिंह, विभोर राणा मामले की हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई. अब 27 जनवरी को मामले में अगली सुनवाई होगी. फरार आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल से एसटीएफ पूछताछ करेगी. एसटीएफ को सोनभद्र जेल में बंद भोला जायसवाल से पूछताछ की अनुमति कोर्ट से मिल गई है. वहीं एसटीएफ की जांच में सिंडिकेट से जुड़े दो पश्चिम बंगाल के आरोपियों का नाम सामने आया है. ये दोनों आरोपी ही कफ़ सिरप को बांग्लादेश बॉर्डर पहुंचाते थे. जल्द ही अन्य प्रदेशों के आरोपियों को गिरफ्तार करेगी एसटीएफ.

पहले 25 हजार का इनाम था शुभम जायसवाल पर
बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में आरोपी एवं 50 हजार रुपये के इनामी शुभम जायसवाल समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्‍त (डीसीपी) गौरव बंसवाल ने बताया कि शुभम जायसवाल पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया जा चुका है.

चार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस
बंसवाल ने बताया कि शुभम जायसवाल और तीन अन्य आकाश पाठक, अमित जायसवाल और दिवेश जायसवाल को देश छोड़ने से रोकने के लिए सोमवार को लुकआउट नोटिस जारी किए गए. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में वांछित चार अभियुक्तों के बारे में सूचना देने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

सभी पर 25-25 हजार का रखा गया इनाम
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिले में कोडीन युक्त कफ सिरप का अवैध व्यापार करने के मामले से जुड़े अपराधियों के खिलाफ ‘कतई न बर्दाश्त करने की नीति’ के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है. प्रत्येक अभियुक्त पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

कफ सिरप तस्करी का बंगाल कनेक्शन, कौन बांग्लादेश पहुंचाता था माल, हो गया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP