2018 की हिट फिल्म का वो गाना, जिस बनाने में खर्च हुए थे 20 करोड़, 74 साल के हीरो का जलवा देख छूट जाएंगे पसीने

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड और साउथ में अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुके साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की अपनी एक अलग ही धाक है. साउथ इंडस्ट्री में तो लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. लेकिन बॉलीवुड में भी उनकी तूती बोलती हैं. साल 2018 में तो उन्होंने अपनी एक फिल्म से लोगों को हैरान ही कर दिया था. फिल्म के एक गाने पर तो 20 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे.

नई दिल्ली. साल 2018 की वो फिल्म, जिसमें 74 की उम्र में दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने अपने दमदार अवतार से कई स्टार्स के पसीने छुड़ा दिए थे. फिल्म तो हिट हुई ही, साथ ही फिल्म के गानों ने भी धमाल मचा दिया था. खासतौर पर फिल्म के एक गाने पर 20 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे. आइए जानते हैं आखिर कौन सा था वो गाना.

rajinikanth Birthday

साल 2018 की की फिल्म 2.0 का वो रोमांटिक‑फ्यूचरिस्टिक गाना है ‘एंधिरा लोगथु सुंदरिये’ (Endhira Logathu Sundariye) भारतीय सिनेमा का एक मील का पत्थर बन चुका है, जबकि बॉलीवुड में कुछ गाने 15 करोड़ तक खर्च में बने हैं, 2.0 के इस एक गाने के लिए लगभग 20 करोड़ खर्च किए गए थे.ये उस दौर का सबसे महंगा गाना साबित हुआ था.

rajinikanth Birthday

इस भारतीय गाने का बजट जानकर उस वक्त भी हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए थे. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म का कुल बजट 400 करोड़ रुपये था. रजनीकांत का गाना ‘एंधीरा लोगथु सुंदरिये’ फिल्म “2.0” में काफी पसंद किया गया था. फिल्म को शंकर ने डायरेक्ट किया था. इस गाने में रजनीकांत एमी जैक्सन संग रोमांस करते नजर आए थे. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो इस गाने को 20 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस गाने को महान संगीतकार एआर रहमान ने अपना संगीत दिया था. इसे एसआईडी श्रीराम और शाशा तिरूपति ने गाया था. एंधिरा लोगाथु सुंदरिये के बोल अनंत श्रीराम द्वारा लिखे गए थे. बॉस्को मार्टिस ने इस गाने की कोरियोग्राफी की है.

Rajinikanth, secrets of Coolie actor Rajinikanth health, Rajinikanth lifestyle with exceptional health, Rajinikanth diet, Rajinikanth exercise routine, Rajinikanth age, rajinikanth diet, Rajinikanth fitness, रजनीकांत, कूली अभिनेता रजनीकांत की सेहत का राज, रजनीकांत की लाइफस्टाइल, रजनीकांत का भोजन, रजनीकांत की दिनचर्या, रजनीकांत की उम्र, रजनीकांत का खान-पीना, रजनीकांत फिटनेस

जूम को दिए इंटरव्यू में बॉस्को मार्टिस ने रजनीकांत की एनर्जी के बारे में बात की और कहा, ‘ईमानदारी से, रजनीकांत सर को जानने के बाद, हमने उनके लिए कुछ खास स्टेप रखे थे, लेकिन उनके पास जो टैलेंटे और एनर्जी है, खासतौर पर उनके चलने में, उसने हम सभी को हैरान कर दिया था. इस गाने में कई विदेशी डांसर्स भी शामिल थे.

बात अगर 2.0 के बजट की बात करें तो ये भारत में बनी अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. खबरों की मानें तो इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये था. यह एक 3D साइंस-फंतासी फिल्म थी जिसे बड़े पैमाने पर बनाया गया था.

फिल्म में अक्षय कुमार ने विलेन का रोल निभाया था. रजनीकांत ने फिल्म ‘रॉबिट’ में चिट्टी का किरदार डबल रोल निभाया था, वहीं अक्षय कुमार ने पक्षी राजन का किरदार निभाया था. ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आई थीं.

बता दें कि रजनीकांत की फिल्म 2.O ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था. ये उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. इसने भारत में लगभग 519.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 655.81 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

7 साल पुरानी हिट फिल्म का वो गाना, जिसे बनाने में खर्च हुए थे 20 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP