चुकंदर का अचार ट्राई किया? स्वाद जबरदस्त… थाली में आएगा तो बढ़ जाएगी भूख! बनाना बेहद आसान, जानें रेसिपी – Madhya Pradesh News
Chukandar Achar Recipe: पराठे या सलाद बनाने के लिए तो आपने चुकंदर का यूज कई बार किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं चुकंदर से टेस्टी चटपटा अचार भी बनाया जा सकता है. जी हां, सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद चुकंदर जब अचार के रूप में थाली में परोसा जाता है. इससे न सिर्फ भूख बढ़ जाती है, बल्कि खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है. ये अचार खाने में जितना टेस्टी है, बनाने में भी उतना ही आसान. अगर आप भी टेस्टी चुकंदर के अचार को अपने किचन में ट्राई करना चाहते हैं तो फॉलो करें ये रेसिपी…
नोट करें सामग्री:
2 कप चुकंदर, 8 लहसुन की कलियां (अगर पसंद हो तो), 6 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 2 चम्मच मेथी दाना, 2 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच जीरा, 2 साबुत धनिया, 1 चम्मच कलौंजी, आधा चम्मच हींग, 3 चम्मच अमचूर पाउडर, 2 चम्मच अचारी मसाला, 2 चम्मच राई, 2 चम्मच सिरका, 2 चम्मच अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 कप सरसों तेल.
जानें विधि:
1. चुकंदर छीलकर धोएं और छलनी में डालकर पानी निचोड़ लें.
2. चुकंदर के स्लाइस काटकर पानी सूखने तक धूप में रखें. आप चाहें तो ऊबाल भी सकते हैं.
3. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें आंच से उतारकर तेल को ठंडा करें. आप चाहें तो तेल में करी पत्ता डालकर भी गर्म कर सकते हैं.
4. सभी मसालों को एक पैन में डालकर हल्की आंच पर रोस्ट कर लें.
5. फिर सभी मसालों को मिक्सर जार में डालकर दरदर पीस लें.
6. अब तेल में सभी मसाले, नमक, कटी हुई हरी मिर्च (आप चाहें तो मिर्च को भी तेल में थोड़ी देर तक भुन सकते हैं), हींग, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और चुकंदर डालकर मिला लें.
7. अंत में अमचूर पाउडर या नीबू का रस, अचारी मसाला और सिरका डालकर चलाएं.
8 .पूरी तरह ठंडा होने पर अचार को दो चार दिन धूप दिखा दें. इससे आचार ज्यादा समय तक सुरक्षित रहता है.
अब किसी सूखे हुए जार में भर दें. आपका टेस्टी चुकंदर का अचार बनकर तैयार है. इस अचार को पराठा, पूड़ी या चावल-दाल के साथ सर्व कर सकते हैं.