2020 का वो सॉन्ग, भारती सिंह के पति ने लिखे बोल, एक झटके में हिट करा गया फिल्म
भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया एक बेहतरीन राइटर हैं. उन्होंने कॉमेडी शो में कॉमेडियंस की लाइन लिखकर पहचान बनाई, लेकिन हर्ष ने लिखने की शुरुआत म्यूजिक से की थी. हर्ष ने अपने पॉडकास्ट पर इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि वो हमेशा से म्यूजिक के शौकीन रहे हैं और उन्होंने लिखने की शुरुआत गाना लिखने से की थी. हर्ष लिंबाचिया ने कहा कि साल 2020 में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘मलंग’ का टाइटल ट्रैक लिखा था. फिल्म ‘मलंग’ के टाइटल ट्रैक को हर्ष लिंबाचिया ने कुणाल वर्मा के साथ मिलकर बनाया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।