aaj ka Mesh rashifal 6 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business horoscope | आज का मेष राशिफल, 6 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 6 January 2026 : अगले पल क्या होगा, अगर इसका पता पहले ही चल जाए तो हर कोई फूंक-फूंककर कदम उठाने लगेगा. राशिफल यही काम करता है. इसकी मदद से अगले 24 घंटे में क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. मेष राशि में इन दिनों मंगल ग्रह का प्रभाव चल रहा है. मंगल आपको अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करेंगे. बिगड़ते हुए काम बन जाएंगे. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. सही दिशा मिलेगी. भावनात्मक रूप से दिन अच्छा रहेगा. 

Aaj Ka Mesh Rashifal 6 January 2026 (आज की मेष राशि) मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज 6 जनवरी का दिन बेहतरीन रहेगा. निवेश और व्यवसाय के लिए भी दिन अच्छा है. आज शिक्षा और कंसलटेंट से जुड़े क्षेत्र में निवेश करने से लंबे समय तक लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, ठंड का थोड़ा असर दिख सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. परिवार में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा. आज शिशिर ऋतु और माष पौष है. तिथि तृतीया है. नक्षत्र अश्लेषा है. पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 7.14 पर होगा और सूर्यास्त 5.38 पर होगा. आज शुभ समय 12.6 से लेकर 12.47 तक रहेगा. अशुभ समय 3.2 से लेकर 4.20 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में है. आज सर्वासिद्व योग बन रहा है. शुभ काम के लिए अच्छा योग है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में मंगल ग्रह का प्रभाव चल रहा है. मंगल आपको अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करेंगे. मंगल ग्रह के विशेष रूप से सक्रिय होने की वजह से आपके बिगड़ते हुए काम बन जाएंगे. गुरु ग्रह का प्रभाव होने से आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और सही दिशा देने में मददगार होंगे. भावनात्मक तौर पर दिन अच्छा रहेगा. व्यवसाय में लाभ मिलेगा. कमाई अच्छी होगी. नौकरी के लिए अच्छा योग है. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी. सरकारी या बैंकिंग से जुड़े काम सोच-समझकर करें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लाभ के योग बन रहे हैं. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. खर्च सोच और समझकर करें. फालतू के खर्च से बचे. शिक्षा और कंसल्टेंट के क्षेत्र में पैसे लगाने से लंबे समय तक फायदा होगा.

कैसी रहेगी लव लाइफ

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज सेहत सामान्य रहेगा. मानसिक रूप से शांत रहेंगे. ठंड का असर होने से सर्दी-जुखाम और सांस से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. पानी कम पीने से थकावट आ सकती है. ऐसे में हल्का गर्म पानी पिएं. योग और प्राणायाम दोनों करें. इससे विशेष लाभ मिलेगा. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंधों में गहराई बनी रहेगी. पार्टनर के साथ सहयोग और समझ बढ़ेगी. अविवाहित लोगों का आध्यात्मिक और संवेदनशील व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है. परिवार में भावनात्मक जुडाव होगा. किसी धार्मिक अनुष्ठान व पूजा-पाठ की योजना बन सकती है. माता-पिता का आशीर्वाद भी मिलेगा.

शुभ अंक और रंग

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 6 व भाग्यांक 9 रहेगा. शुभ रंग हल्का हरा रहेगा. आज शुभ समय 12 बजे से लेकर 2 बजे तक रहेगा. आज भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करें. ओम नमो:  भगवते वासुदेवाय : नम का 11 या 108 बार जाप करें. किसी विद्यार्थी या गुरु को स्वेच्छिक दान करें. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सकारात्मक फल मिलेंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि की लव लाइफ में आएगी गहराई, निवेश के लिए शुभ दिन, चढ़ाएं आज पीला फूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP