China Construction Near Indian Border | China News- चीन की नई चालबाजी! भारत के बॉर्डर से 5KM दूर बना रहा कंक्रीट का ‘किला’, सैटेलाइट ने खोल दिया राज, क्या है प्लान?
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
China Construction Near Indian Border: लद्दाख के पैंगोंग झील के पास चीन भारत सीमा से सिर्फ 5 किमी दूर स्थायी कंक्रीट ढांचे बना रहा है. लेटेस्ट सैटेलाइट तस्वीरों ने बीजिंग की नई प्लानिंग के राज खोल दिए हैं. साल 2024 में तनाव कम होने के बावजूद यह निर्माण भारत के लिए चेतावनी है कि LAC पर शांति बेहद नाजुक है.
पैंगोंग झील के पास चीन की नई चालबाजी सामने आई है. (फोटो X/@detresfa_)China Construction Near Indian Border: लद्दाख की बर्फीली वादियों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. पैंगोंग झील के पास चीन की नई गतिविधियों ने भारत की सुरक्षा एजेंसियों और रणनीतिक विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है. लेटेस्ट सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि चीन भारत की सीमा से महज पांच किलोमीटर दूर, बफर जोन के करीब, स्थायी कंक्रीट ढांचे खड़े कर रहा है. 2020 के गलवान झड़प के बाद से यह सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है कि बीजिंग शांति की बात करते हुए भी जमीनी हकीकत बदलने में जुटा है. सैटेलाइट तस्वीरों ने चीन के इरादों की परतें खोल दी हैं.
China is constructing new buildings near the military buffer zone with India at Pangong Tso, while the activity is within Chinese held territory, it consolidates Beijing’s physical presence post the 2020 border dispute & subtly recalibrates its territorial claims in the region pic.twitter.com/RSR6km5YHg