यूपी स्टेट क्लोज स्क्वैश चैंपियनशिप में धामपुर के खिलाड़ियों का जलवा, राघव-फाबिया बने स्टार

Share to your loved once


Last Updated:

Kanpur News: केके शर्मा मेमोरियल यूपी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट चैंपियनशिप में कानपुर ने खिलाड़ियों का दबदबा रहा. धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो खिताब अपने नाम किए. राघव ने पुरुष वर्ग और अंडर-19 बालक वर्ग में जीत दर्ज की, वहीं फाबिया ने महिला वर्ग और अंडर-17 बालिका वर्ग में बाजी मारी.

कानपुर: कानपुर शहर के द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आयोजित केके शर्मा मेमोरियल यूपी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट चैंपियनशिप में धामपुर के खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आया. तीन दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो खिताब अपने नाम किए. राघव ने पुरुष वर्ग और अंडर-19 बालक वर्ग में जीत दर्ज की, वहीं फाबिया ने महिला वर्ग और अंडर-17 बालिका वर्ग में बाजी मारी.

तीन दिनों तक दिखा खिलाड़ियों का जबरदस्त जुनून

यह प्रतियोगिता कानपुर स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन और द स्पोर्ट्स हब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई. दो जनवरी से चार जनवरी तक चले मुकाबलों में प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आए खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया. गलनभरी सर्दी के बावजूद खिलाड़ियों के हौसले में कोई कमी नहीं दिखी. जहां आम लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहे, वहीं खिलाड़ी सुबह से शाम तक कोर्ट पर पसीना बहाते नजर आए. हर मुकाबले में जीत की ललक और प्रतिस्पर्धा का जज्बा साफ दिखाई दिया.

फाइनल मुकाबलों में धामपुर का रहा दबदबा

फाइनल मुकाबलों में धामपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-11 बालक वर्ग में धामपुर के अगम तोमर ने वाराणसी के आदर्श प्रजापति को 3-0 से हराकर खिताब जीता. अंडर-13 में काव्य शंकर ने रोहन सैनी को 3-0 से पराजित किया. अंडर-15 वर्ग में आरुष शर्मा ने प्रयागराज के मधुर आनंद को 3-1 से हराया. अंडर-17 बालक वर्ग में अभिनव तोमर ने नोएडा के अरनव खंडेलवाल को 3-0 से शिकस्त दी. अंडर-19 में राघव वशिष्ठ ने प्रयागराज के अंकित पटेल को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. महिला वर्ग में फाबिया नफीस ने खुशबू को 3-0 से हराया, जबकि पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल में राघव वशिष्ठ ने उदय भारती को 3-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया.

मुकाबला बना यादगार

प्रतियोगिता के समापन पर उत्तर प्रदेश औद्योगिक विभाग की सह प्रबंधक अर्चना ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए. आयोजन की सफलता पर एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील शर्मा ने यूपी स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के सचिव विनय पांडे और टीएसएच के सीईओ प्रणीत अग्रवाल सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया. राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों ने निष्पक्ष निर्णय देकर मुकाबलों को और भी यादगार बना दिया. यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों के जज्बे, मेहनत और खेल भावना की शानदार मिसाल बनी, जिसमें धामपुर के सितारों ने सबसे ज्यादा चमक बिखेरी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

यूपी स्टेट क्लोज स्क्वैश चैंपियनशिप में धामपुर के खिलाड़ियों का जलवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP