वही आंखें, वही मुस्कान… माघ मेले में मिली ‘मोनालिसा’, बनना चाहती है फिल्म स्टार

Share to your loved once


Last Updated:

लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी इस लड़की का नाम बासमनी है, जो मध्य प्रदेश की रहने वाली है. बासमनि मेला में माला बेच रही है. वह यहां पर अपने सास-ससुर और पति के साथ मोनालिसा की तरह वायरल होने का दावा कर रही है.

वही आंखें, वही मुस्कान, माघ मेले में मिली 'मोनालिसा', बनना चाहती है स्टारमाघ मेले में वायरल हुई लड़की.

प्रयागराजः संगम नगरी के तट पर माघ मेले का आगाज हो चुका है. लाखों श्रद्धालु डुबकी लगा भी चुके हैं. वहीं हजारों लोग अपने-अपने रोजगार के साथ संगम के तट पर पहुंचे हुए हैं. कोई चाय बेच रहा है, कोई दातुन बेच रहा है तो कोई माला बेच रहा है. ऐसी ही एक माला बेचने वाली लड़की लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है. अपनी मासूमियत और खूबसूरती के कारण लोगों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

एमपी की रहने वाली है बासमनि
लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी इस लड़की का नाम बासमनी है, जो मध्य प्रदेश की रहने वाली है. बासमनि मेला में माला बेच रही है. वह यहां पर अपने सास-ससुर और पति के साथ मोनालिसा की तरह वायरल होने का दावा कर रही है. बासमनि आगे भविष्य अपना सिनेमा के दुनिया में बनाना चाह रही है.

एक खास कबीले से आती है बासमनि
हालांकि अपने सुंदरता से वह लोगों की भीड़ इकट्ठा कर रही है. लोग सेलफी और वीडियो बनाकर बासमनी के साथ पोस्ट कर रहे हैं. बासमनी मेला क्षेत्र मे फेमस हो रही. बासमनी का नाम लोगो की जुबान पर है. बासमनी एक कबीले से आती हैं जिस कारण से उनके यहा हर एक फैसले पंचायत से होते हैं. पंचायत से ही बासमनी का भविष्य तय होगा कि बासमनी सिनेमा मे काम कर पायेगी या नहीं.

शनिवार से शुरू हुआ माघ मेला
पौष पूर्णिमा स्नान के साथ शनिवार से संगम की रेती पर माघ मेला प्रारंभ हो गया. बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवा सुबह से ही गंगा और संगम की ओर जाते दिखाई दिए. इस स्नान पर्व के साथ एक माह का कल्पवास भी शुरू हो गया. त्रिवेणी संगम आरती सेवा समिति के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र मिश्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि माघ मेले में करीब पांच लाख कल्पवासियों का आज से कल्पवास प्रारंभ हो जाएगा जिसके तहत वे दिन में दो बार गंगा स्नान और एक पहर भोजन लेते हैं और बाकी समय अपने आराध्य देवता का ध्यान, पूजन आदि करते हैं. उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण सुबह स्नानार्थियों की भीड़ थोड़ी कम रही, लेकिन धूप निकलने के साथ उनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। पौष पूर्णिमा स्नान पूरा दिन भर चलेगा.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

वही आंखें, वही मुस्कान, माघ मेले में मिली ‘मोनालिसा’, बनना चाहती है स्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP