Tilkut Recipe For Sakat Chauth | how to make tilkut at home in hindi | home made tilkut recipe | सकट चौथ आसान विधि से घर पर बनाएं तिलकुट

Share to your loved once


Last Updated:

Tilkut Recipe: सकट चौथ माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है. इसे संकष्टि चतुर्थी, तिलकुटा चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहा जाता है. यह व्रत विशेष रूप से संतान की रक्षा, दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए किया जाता है. सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को तिलकुटा का भोग लगाया जाता है और व्रत का पारण भी तिलकुटा से किया जाता है. आइए घर पर तिलकुटा बनाने की आसान विधि जानते हैं…

ख़बरें फटाफट

सकट चौथ पर भगवान गणेश के लिए इस आसान विधि से घर पर बनाएं तिलकुट

Tilkut Recipe For Sakat Chauth: सकट चौथ माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है, इस बार यह शुभ तिथि 6 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को है. सकट चौथ को संकष्टि चतुर्थी, तिलकुटा चतुर्थी और माघी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. यह व्रत विशेष रूप से संतान की रक्षा, दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए किया जाता है. सकट चौथ पर भगवान गणेश को तिल और गुड़ का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है. उत्तर भारत में खासतौर पर तिलकुट को गणपति बप्पा की पसंदीदा मिठाई माना जाता है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बनाना ना सिर्फ आसान है, बल्कि शुद्ध और स्वाद में भी बाजार से भी बेहतर होता है. ऐसे में आइए जानते हैं घर पर किस तरह तिलकुट बना सकते हैं, ताकि विघ्नहर्ता की कृपा आपके परिवार पर बनी रहे.

तिलकुट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
सफेद तिल – 1 कप
गुड़ – 1 कप (कसा हुआ या छोटे टुकड़ों में)
घी – 1 छोटी चम्मच (ऐच्छिक)
इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच (खुशबू के लिए)

तिलकुट बनाने की विधि
सकट चौथ पर सबसे पहले कढ़ाही में सफेद तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. ध्यान रखें कि तिल जले नहीं इसलिए उनको कलछी से चलाते रहें. जब तिल भूनने लगे तो उनको एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें. इसके बाद दूसरी कढ़ाही में गुड़ डालें और बहुत धीमी आंच पर पिघलाएं. जरूरत हो तो 1–2 चम्मच पानी भी डाल सकते हैं. जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए, तब उसमें भुने हुए तिल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. अब गैस बंद करें. हल्का ठंडा होने पर हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें या मिश्रण को थाली में फैलाकर चाकू से तिलकुट के टुकड़े काट लें. पूरी तरह ठंडा होने पर तिलकुट कुरकुरा हो जाएगा. अगर आप कुरकुरा तिलकुट चाहते हैं तो गुड़ ज्यादा पतला न रखें और मिश्रण को जल्दी सेट कर दें.

सकट चौथ पर तिलकुट का भोग
सकट चौथ की पूजा में गणेश जी को पहले तिलकुट, दूर्वा और जल अर्पित करें. इसके बाद चंद्र दर्शन कर व्रत खोलें. माना जाता है कि ऐसा करने से गणपति जल्द प्रसन्न होते हैं. इस दिन तिल (तिलकुट) से बने प्रसाद तिल, गुड़, चावल का विशेष महत्व है. तिल को शास्त्रों में पाप नाशक, शनि और राहु दोष शांत करने वाला माना गया है.

About the Author

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

homelifestyle

सकट चौथ पर भगवान गणेश के लिए इस आसान विधि से घर पर बनाएं तिलकुट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP