सलमान खान ने बाजीगर-देवदास क्यों ठुकराई? शाहरुख-काजोल पर खुलासा
Last Updated:
‘बाजीगर’, ‘देवदास’ जैसी फिल्मों ने शाहरुख खान को ‘किंग ऑफ रोमांस’ बनाया, लेकिन इन फिल्मों के लिए किंग खान पहली पसंद नहीं थे. ये फिल्म पहले 90 के सुपरस्टार सलमान खान को ऑफर हुई थी. सलमान ने अपने उसूलों के चलते इन दोनों ब्लॉकबस्टर्स को ठुकरा दिया था. एक्टर ने कहा था कि ये फिल्में रिजेक्ट करने का उन्हें कोई मलाल नहीं था.
शाहरुख खान नई दिल्ली. शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर ‘बाजीगर’ की गिनती बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में होती है. इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत की थी. काजोल-शाहरुख की इस फिल्म ने पूरी एक जेनरेशन को रोमांस सिखाया था. ‘बाजीगर’ में विलेन बन शाहरुख खान ने पर्दे पर एक नई तरह की मिसाल कायम की. लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि जिन फिल्मों ने शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस बनाया था, वो फिल्में असल में दूसरे सुपरस्टार को ऑफर हुई थी. ये हीरो कोई और नहीं बल्कि किंग खान को टक्कर देने वाले सलमान खान थे.
सलमान खान ने सुभाष के. झा संग एक पुराने इंटरव्यू में इन बातों का खुलासा करते हुए इन फिल्मों को ठुकराने की वजह बताई थी. भाईजान ने बताया था कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ पहले उन्हें ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दी जिसके बाद ये शाहरुख खान के खाते में जा गिरी. देवदास को ठुकराने के बारे में सलमान ने कहा था कि उन्हें इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को रिजेक्ट करने का जरा भी मलाल नहीं है.
सलमान खान ने ठुकरा दी थी संजय लीला भंसाली की फिल्म
उस वक्त सलमान की संजय लीला भंसाली के साथ अच्छी क्रिएटिव बॉन्डिंग बन चुकी थी. उन्होंने डायरेक्टर के साथ ‘खामोशी’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी फिल्मों में काम किया था, लेकिन फिर भी सिर्फ एक वजह से उन्होंने ‘देवदास’ ठुकरा दी थी. एक्टर ने बताया था कि वो कोई भी ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते थे जिससे युवाओं पर गलत असर पड़े.
सलमान खान ने बताया देवदास-बाजीगर ठुकराने की वजह
सलमान खान ने बताया था कि एक एक्टर के तौर पर वो प्रोजेक्ट्स का चयन कुछ ऐसे करते हैं जिससे समाज पर गलत असर न पड़े और खासकर युवाओं पर कोई गलत प्रभाव न पड़े. एक्टर के मुताबिक वो हमेशा ऐसे किरदारों की खोज में रहते हैं जिसमें इमोशनल गहराई और मजबूत नैतिकता हो. सलमान ने बताया था, ‘असल में, मैंने ‘राधे’ के लिए भी दर्शकों को चेतावनी दी थी कि उसकी गलत हरकतों को फॉलो न करें, बल्कि उसकी गलतियों से सीखें.’
उसूलों पर काम करते हैं सलमान खान
एक्टर ने आगे फिल्मों के बदलते दौर और बदलती कहानियों के बारे में भी बात की थी. उन्होंने कहा था कि पहले फिल्मों में प्यार के लिए जान देने वाले हीरो दिखाए जाते थे, लेकिन अक्सर जब लोग प्यार में खुदकुशी करते हैं, तो वह एक झटके में लिया गया फैसला होता है. प्यार और भावनाओं में बहकर लोग ऐसे फैसले ले लेते हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता है.
इसपर सलमान खान ने कहा कि इसी वजह से वो कोई ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते जिससे लोगों पर खासकर युवाओं पर गलत असर पड़े. बकौल सलमान यही वजह थी कि उन्होंने शाहरुख और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाजीगर ठुकरा दी थी. वो ऐसे रोल नहीं करना चाहते थे जो समाज में गलत उदारहण पेश करें.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें