Weekly horoscope 5 to 11 January 2026 Aries, Taurus Gemini | saptahik rashifal 5 to 11 January 2026 mesh vrishabh mithun | साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2026 मेष राशि, वृषभ राशि और मिथुन राशि
Last Updated:
Weekly Horoscope 5 to 11 January 2026: जनवरी के इस सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है और मिथुन राशि वालों के लाभ में वृद्धि होगी. मेष राशि वालों के कारोबार में इस सप्ताह मनचाही वृद्धि और लाभ कम होने से मन क्षुब्ध रहेगा. वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है. मिथुन राशि वालों को लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 5 से 11 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 5 to 11 January 2026
मेष राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. सप्ताह के प्रारंभ में आपको आपको ना सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि पर्सनल कारणों के चलते अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान अचानक से भूमि-भवन से जुड़े विवाद उभरेंगे, जिन्हें दूर करने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं. इस दौरान छोटी-छोटी चीजों को पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. कारोबार में मनचाही वृद्धि तथा लाभ कम होने से मन क्षुब्ध रहेगा. सप्ताह के मध्य में घरेलू चिंताएं मन पर हावी रहेंगी. इस दौरान स्वजनों का सहयोग और समर्थन ना मिल पाने के कारण मन परेशान रहेगा. कुल मिलाकर इस सप्ताह गृहस्थ और पारिवारिक सुख में कमी देखने को मिलेगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस सप्ताह बहुत संभलकर चलना होगा. लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं. लव रिलेशन में किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा दखलंदाजी अथवा गलतफहमी के चलते मनमुटाव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ मतभेद या तकरार हो सकती है. मेष राशि वालों को इस सप्ताह अपने रिलेशन के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी. खान-पान सही रखें अन्यथा पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 1
वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 5 to 11 January 2026
वृषभ राशि वालों के लिए अगर इस सप्ताह महत्वपूर्ण मामलों में सूझबूझ के साथ फैसला लेते हुए अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हैं तो उन्हें उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिल सकती है तो वहीं लापरवाही करने या फिर एक गलत फैसला करने पर लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत कुछ एक बड़े खर्चों के साथ होगी. इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी राशि खर्च कर सकते हैं. आपको भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है. सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें. साथ ही वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है. सप्ताह के पूवार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको तमाम मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी. इस दौरान आपके मानसिक भय में कमी होगी. आपके पुरुषार्थ और सौभाग्य दोनों में वृद्धि होगी. सुखद पहलू यह कि इसकी बदौलत आप मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब होंगे. व्यवसाय से जुड़े लोग इस दौरान कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं. हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा. कामकाजी महिलाओं का समय अच्छा व्यतीत होगा. उनके कद, पद और लाभ में वृद्धि होगी. घर बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा. लव रिलेशन में आपसी विश्वास बढ़ेगा. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 10
मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 5 to 11 January 2026
मिथुन राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह गुडलक लिए रहने वाला है. इस सप्ताह आप जिस भी क्षेत्र में पूरे मनोयोग से प्रयास करेंगे आपको उस क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा. घर और बाहर दोनों जगह आपको स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा. सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से आपके भीतर उत्साह-उमंग में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के भीतर कार्यशीलता बढ़ेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. अगर आप विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं या फिर वहां पर अपने करियर को बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है. सप्ताह के मध्य में आपके आचरण-व्यवहार में सात्विकता की कुछ वृद्धि होगी. इस दौरान आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में खूब रमेगा. जीवन में इष्ट-मित्र एवं परिजनों की तरफ मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में सामाजिक पद-प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं. अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस दौरान आपकी मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा पदोन्नति की कामना पूरी हो सकती है. इस दौरान बीते समय में किए गये परिश्रम का फल प्राप्त हो सकता है. लव रिलेशन की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा. परिवार के संग पिकनिक-पार्टी अथवा पर्यटन का अचानक प्रोग्राम बन सकता है. सेहत सामान्य रहेगी.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 2
About the Author
चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें