किसान को 90 दिनों में लखपति बना देगी फूल गोभी की खेती, बस पता हो सही फॉर्मूला, तो बदल जाएगी किस्मत
Last Updated:
Cauliflower Farming Tips: फूलगोभी की फसल एक ऐसी खेती है जो कम लागत और कम ही समय में किसान की किस्मत बदल सकती है. यह खेती मात्र 90 दिनों में किसान को लाखों का फायदा करा सकता है. ऐसा हुआ भी है मऊ के किसान के साथ जो कम समय में फूलगोभी की खेती कर एक सफल किसान बने हैं और उन्होंने थोड़ा बहुत नहीं लाखों का मुनाफा कमाया है.
मऊ: यदि आप खेती करने का शौक रखते है और खेती करके कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो आपके लिए फूल गोभी की खेती काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. क्योंकि यह खेती मात्र 3 महीने में आपकी लागत का 5 गुना मुनाफा दे सकती है. तो आईए जानते हैं कैसे इस फूलगोभी की खेती करें जिससे आपका मुनाफा ही मुनाफा हो. आइए जानते हैं इस खेती को कब करना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है.
लोकल 18 से बात करते हुए किसान अरविंद कुमार मौर्य बताते हैं कि फूल गोभी की खेती से वह अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. क्योंकि फूलगोभी एक ऐसी सब्जी है जिसे आलू, मटर के साथ हर कोई खाना पसंद करता है और मार्केट में हमेशा इसकी मांग बनी रहती है जिसके वजह से इस फसल की खेती में नुकसान कभी नहीं होता है. मात्र 3 महीने की खेती में लागत का 5 गुना मुनाफा निकल सकता है. यदि फूल गोभी की खेती करके अच्छा मुनाफा कमाना है तो जुलाई के समय फूल गोभी के दाने छिड़क कर नर्सरी लगा दें, एक महीने बाद सितंबर में 1 फुट की दूरी पर प्रत्येक पौधों की रोपाई कर दें. यह फसल आपकी 3 महीने में पूरी तरह तैयार होकर बाजार में बिकने लगेगी.
5 हजार की लागत में 25 हजार की कमाई
यदि फूलगोभी की खेती करना चाहते हैं तो एक मांडा की खेती करने में ₹5000 तक का लागत आएगी. जिसमें फूल गोभी के आप 1500 पौधे लगा सकते हैं. बाजारों में फूलगोभी की हमेशा डिमांड बनी रहती है इस वजह से फूल गोभी आसानी से बिक जाते हैं. क्योंकि इसका न केवल सब्जी में उपयोग होता है लोग चिप्स बनाने में भी काफी प्रयोग करते हैं. वर्तमान में वह ₹15 प्रति पीस के हिसाब से गोभी मार्केट में दे रहे हैं. इनकी गोभी एक अलग वैरायटी की गोभी है जिसके वजह से इसके फूल बड़े आकार में हो रहे हैं. क्योंकि यह अगहनी वैरायटी की खेती कर रहे हैं. जिसकी पैदावार सबसे बेहतर होती है और इस गोभी के फूल में कीड़े कम लगते हैं.
कम समय मे ज्यादा मुनाफा
यदि पौधों की रोपाई कर देते हैं तो उसके बाद समय-समय पर इस पर छिड़काव और निराई करते रहें और पानी चलाते समय खेत में विशेष ध्यान दें. जिससे फसल आपकी गले ना. फूलगोभी मात्र 3 महीने की खेती होती है और इस खेती के बाद आप किसी दूसरी खेती को करके कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. हालांकि मात्र ₹5000 की लागत में वह अब तक ₹25000 की कमाई मात्र 3 महीने में कर चुके हैं और अभी कमाई कर ही रहे हैं तो यदि आप कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो फूलगोभी की खेती आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकती है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें