सुपरहिट डायरेक्टर की बेटी, फीमेल सुपरहीरो बन रचा बॉक्स-ऑफिस पर इतिहास, अब रणवीर सिंह के साथ थ्रिलर से बरपाएगी कहर
Last Updated:
साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों तक अपने नाम का डंका बजवाने वाले दिग्गज डायरेक्टर की बेटी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं. वो एक अलग राह पर चलकर इतिहास रच रही हैं. ये हीरोइन कल्याणी प्रियदर्शन हैं. ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘ढोल’, ‘भूल भुलैया’, भागम भाम, जैसी आइकॉनिक हिंदी फिल्में देने वाले प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन अब जल्द ही रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आने वाली हैं.

पिछले साल कल्याणी प्रियदर्शन ने बॉक्स-ऑफिस पर करिश्मा कर दिखाया था. उन्होंने कम बजट मलयाली फिल्म से ऐसी धुआंधार कमाई की थी कि तहलका मच गया था. कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म लोका चैप्टर 1 बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.(फोटो साभार kalyanipriyadarshan)

लोका चैप्टर 1 पहली मलयाली फिल्म थी जिसमें किसी महिला ने सुपरहीरो का किरदार अदा किया था. पर्दे पर सुपरहीरो बन फैंटसी फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली कल्याणी प्रियदर्शन मलयालम सिनेमा ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा का भी अहम चेहरा बन गई हैं.(फोटो साभार kalyanipriyadarshan)

एक्ट्रेस की महिला प्रधान फिल्म पूरे भारतीय सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म है. अब कल्याणी एक और फैंटसी- एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं.(फोटो साभार kalyanipriyadarshan)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कल्याणी प्रियदर्शन को रणवीर सिंह की अपकमिंग जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ में कास्ट किया गया है. वो इस फिल्म में अहम किरदार अदा करते दिखेंगी. इस फिल्म के निर्देशन की कमान दिग्गज फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता ने संभाली है.(फोटो साभार kalyanipriyadarshan)

अपकमिंग फैंटसी जॉम्बी फिल्म प्रलय पर जय मेहता अच्छा-खासा बजट खर्च करने वाले हैं. फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक वो फिल्म के वीएफएक्स पर खास काम करने वाले हैं जिसके चलते फिल्म में काफी लागत लगाई जा रही है.(फोटो साभार kalyanipriyadarshan)

‘प्रलय’ कल्याणी प्रियदर्शन के करियर में मील का पत्थर साबित हो सकती है. अबतक मलयालम फिल्मों में नजर आ चुकीं कल्याणी, ‘प्रलय’ से पहली बार पैन इंडिया फिल्म में दिखेंगी. रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस की पेयरिंग उन्हें हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ दिला सकता है.(फोटो साभार kalyanipriyadarshan)

फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल से शुरू होने वाली है. रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर के पार्ट 2 के रिलीज होते ही मेकर्स प्रलय पर काम करना शुरू कर देंगे. फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है.(फोटो साभार kalyanipriyadarshan)

कल्याणी प्रियदर्शन ‘लोका चैप्टर 1’ के अलावा एंटनी, हृदयम, ब्रो डैडी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने मोहनलाल जैसे दिग्गजों के साथ भी काम किया है. कल्याणी प्रियदर्शन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. (फोटो साभार kalyanipriyadarshan)