aaj ka panchang 5 January 2026 | magh maas dwitiya tithi 2026 muhurat Somwar vrat Vishkumbh yoga rahu kaal disha shool | आज का पंचांग, 5 जनवरी 2026
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 January 2026: आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि दिन सोमवार है और आज देवों के देव महादेव का व्रत किया जा रहा है. आज माघ कृष्ण द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, पुष्य नक्षत्र, गर करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा स्वयं की राशि कर्क पर संचार करेंगे. आज पूर्व का दिशाशूल लगने वाला है. सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है. हालांकि सोमवार के दिन भद्रा का साया रहने वाला है. भद्रा रात 8 बजकर 53 मिनट से लेकर अगली सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. भद्रा काल में किसी भी तरह के शुभ काम को करने से बचें, क्योंकि माना जाता है कि भद्रा में किया गया शुभ काम भी अशुभ परिणाम देता है. वहीं द्वितीया तिथि भी सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद तृतीया तिथि का आगमन रहेगा. इस दिन शिव पूजन से सभी अधूरे कार्य पूरे हो जाते हैं और ग्रह-नक्षत्रों का शुभ फल प्राप्त होता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शिव–पार्वती की पूजा करने से सौभाग्य देने वाला योग बनता है और इन दोनों की संयुक्त आराधना जीवन में सामंजस्य पैदा करती है.सोमवार को प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें. फिर पास के शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल, दूध, सफेद चंदन, बेलपत्र अर्पित करें. इसके बाद शिव-पार्वती दोनों का ध्यान करें और मन की बातों को प्रभु से कहें. इसके बाद रुद्राक्ष की माला से 108 बार ॐ नमः शिवाय या ॐ गौरीशंकराय नमः मंत्र का जप करके भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें. इसके बाद प्रदोष काल में भी भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करें. इसके बाद आप व्रत का पारण कर सकते हैं. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 5 जनवरी 2026
आज की तिथि- द्वितीया तिथि – 09:56 ए एम तक, फिर तृतीया तिथि
आज का नक्षत्र- पुष्य – 01:25 पी एम तक, इसके बाद अश्लेशा नक्षत्र
आज का करण- गर – 09:56 ए एम तक, वणिज – 08:53 पी एम तक, फिर विष्टि
आज का योग- विष्कंभ – 10:47 पी एम तक, प्रीति योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- कर्क राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:38 पी एम
चन्द्रोदय- 07:49 पी एम
चन्द्रास्त- 08:56 ए एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 5 जनवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:26 ए एम से 06:20 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:06 पी एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:10 पी एम से 02:52 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:36 पी एम से 06:03 पी एम
अमृत काल: 07:29 ए एम से 08:58 ए एम
निशिता मुहूर्त: 11:59 पी एम से 12:54 ए एम, 6 जनवरी
सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:15 ए एम से 01:25 पी एम
शिववास: सभा में – 09:56 ए एम तक, फिर क्रीड़ा में
आज के अशुभ मुहूर्त 5 जनवरी 2026
राहुकाल: 08:33 ए एम से 09:51 ए एम
यमगण्ड: 11:09 ए एम से 12:27 पी एम
गुलिक काल: 01:45 पी एम से 03:02 पी एम
वर्ज्य: 01:37 ए एम से 03:08 ए एम, 6 जनवरी
दुर्मुहूर्त: 12:47 पी एम से 01:29 पी एम
गण्ड मूल: 01:25 पी एम से 07:15 ए एम, 6 जनवरी
भद्रा: 08:53 पी एम से 07:15 ए एम, 6 जनवरी
दिशाशूल: पूर्व