‘धुरंधर’ के सामने डटी ‘इक्कीस’, बॉक्स ऑफिस पर बरकरार फिल्म की रफ्तार, चौथे दिन इतने करोड़ का हुआ बिजनेस
Last Updated:
Ikkis box office collection Day 4: अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. बड़े बजट की फिल्म ‘धुरंधर’ से कड़े मुकाबले के बावजूद इस वॉर ड्रामा ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है. पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन गिरावट आई थी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त वापसी की. श्रीराम राघवन के निर्देशन और अरुण खेत्रपाल की शौर्य गाथा ने फिल्म को वर्किंग डेज में भी रेस में बनाए रखा है.
अगस्त्य नंदा ने इक्कीस में निभाया अरुण खेत्रपाल का किरदार. नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ की शुरुआत ठीक-ठाक रही. हालांकि, दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में 50 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई. हालांकि, वीकेंड पर कलेक्शन में थोड़ा सुधार जरूर हुआ. धर्मेंद्र की इस आखिरी फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यूज मिले हैं और यही वजह है कि धुरंधर के सामने इक्कीस डटी हुई है. चलिए आपको बताते हैं कि पिछले 4 दिनों में अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
20 करोड़ के करीब पहुंच गई इक्कीस फिल्म
अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को भी इक्कीस फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी और 4.68 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 19.83 करोड़ तक पहुंच गई है. रविवार को हिंदी सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 25.04 फीसदी दर्ज की गई. यह बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के तूफान के आगे टिकी हुई है. दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इक्कीस बनी है.
टल गई थी ‘इक्कीस’ की क्रिसमस रिलीज
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की जबरदस्त लहर को देखते हुए मेकर्स ने इसकी तारीख आगे बढ़ा दी. प्रोड्यूसर दिनेश विजन का मानना था कि इक्कीस सोलो रिलीज की हकदार है. इसी वजह से यह फिल्म नए साल के मौके पर 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आई है.
अरुण खेत्रपाल की कहानी है इक्कीस फिल्म
बताते चलें कि ‘इक्कीस’ एक बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बैटल ऑफ बसंतर में अरुण खेत्रपाल की बहादुरी और उनके बलिदान की कहानी दिखाती है. खास बात यह है कि इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपनी आखिरी बार स्क्रीन पर नजर आए हैं. उनके अलावा जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और राहुल देव भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और इसकी कहानी उन्होंने अरिजीत बिस्वास और पूजा लधा सुरती ने मिलकर लिखी है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें