Maharashtrian masala rice recipe । महाराष्ट्रियन मसाला राइस रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Maharashtrian Masala Rice Recipe: महाराष्ट्रीयन मसाला राइस एक आसान और स्वाद से भरपूर वन पॉट रेसिपी है. इस रेसिपी की जान होती है गोदा मसाला जो इसे खास स्वाद देता है. यह लंच, टिफिन और हल्के डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. कम समय और कम मेहनत में यह राइस जल्दी तैयार हो जाता है. छाछ, रायता या सोल कढ़ी के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

a

Maharashtrian Masala Rice Recipe: चावल से बनी डिशेज भारतीय रसोई का ऐसा हिस्सा हैं जो हर उम्र और हर मौसम में पसंद की जाती हैं. पुलाव हो, फ्राइड राइस हो या बिरयानी, जब कुछ जल्दी, पेट भरने वाला और स्वाद से भरपूर बनाने का मन हो तो चावल सबसे पहले याद आते हैं. खास बात यह है कि वन पॉट राइस रेसिपी न सिर्फ समय बचाती हैं बल्कि कम मेहनत में पूरा खाना तैयार हो जाता है. इसी कड़ी में महाराष्ट्रीयन मसाला राइस एक ऐसी रेसिपी है जो सादगी और स्वाद दोनों का बेहतरीन मेल है. यह राइस डिश दिखने में पुलाव जैसी लगती है लेकिन इसका स्वाद बिल्कुल अलग और खास होता है.

a

महाराष्ट्र में बनने वाला मसाला राइस आमतौर पर घर के बचे हुए चावल से भी बनाया जाता है, लेकिन ताजे चावल से इसका स्वाद और भी निखर कर आता है. इसमें बैंगन, गाजर, पत्ता गोभी, कुंदरू और आलू जैसी सब्जियां डाली जाती हैं, जो इसे हेल्दी भी बनाती हैं. इस रेसिपी की जान होती है गोदा मसाला, जो नारियल और खास मसालों से तैयार किया जाता है. यही मसाला राइस को उसका गहरा रंग, खुशबू और देसी स्वाद देता है. अगर आप लंच, ऑफिस टिफिन या बच्चों के लिए कुछ अलग और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो महाराष्ट्रीयन मसाला राइस एक परफेक्ट ऑप्शन है.

a

परफेक्ट महाराष्ट्रीयन मसाला राइस बनाने के आसान टिप्स: मसाला राइस बनाना मुश्किल नहीं है, लेकिन कुछ छोटी बातें ध्यान में रखी जाएं तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. चावल को ज्यादा देर भिगोकर न रखें. लंबे दाने वाले चावल को 15 से 30 मिनट भिगोना काफी होता है. ज्यादा भिगोने से चावल टूट सकते हैं और राइस चिपचिपा हो सकता है. सब्जियां डालते समय हल्के हाथ से मिलाएं. मसाले में सब्जियां डालकर ज्यादा जोर से चलाने से वे टूट सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

a

चावल मिलाते वक्त खास ध्यान रखें. चावल डालने के बाद सिर्फ हल्का सा चलाएं ताकि दाने टूटें नहीं और राइस खिला खिला बने. अंत में थोड़ा सा देसी घी डालना न भूलें. इससे मसाला राइस की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.

a

घर पर गोदा मसाला कैसे बनाएं: महाराष्ट्रीयन मसाला राइस का असली स्वाद गोदा मसाला से आता है. बाजार में यह आसानी से मिल जाता है, लेकिन घर पर बना मसाला ज्यादा फ्रेश और खुशबूदार होता है. गोदा मसाला बनाने के लिए धनिया के बीज, सूखा नारियल, सफेद और काले तिल, जीरा, शाही जीरा, हींग, दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची, सूखी लाल मिर्च, हल्दी और नमक लिया जाता है.

a

सबसे पहले नारियल और धनिया को छोड़कर बाकी मसालों को हल्के तेल में भून लें. अलग पैन में नारियल और धनिया को सूखा भूनें. अब सभी चीजों को ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में पीस लें. तैयार मसाले को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.

a

महाराष्ट्रीयन स्टाइल मसाला राइस बनाने की पूरी विधि: एक गहरे पैन या कढ़ाही में घी या तेल गर्म करें. इसमें राई, करी पत्ता और तेज पत्ता डालें. जब राई चटकने लगे तो कटी हुई सब्जियां डालें और हल्का सा भूनें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हींग और गोदा मसाला डालें. मसाले को 1 से 2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें ताकि खुशबू आ जाए.

a

भीगे हुए चावल डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. अब जरूरत के अनुसार पानी और नमक डालें. पैन को ढककर धीमी आंच पर चावल पकने दें. बीच बीच में बार बार न चलाएं. जब चावल पक जाएं तो गैस बंद करें. ऊपर से तले हुए काजू डालें और 5 मिनट ढककर रखें.

a

किसके साथ परोसें महाराष्ट्रीयन मसाला राइस: यह राइस छाछ या रायते के साथ बहुत अच्छा लगता है. आप चाहें तो पापड़ और अचार भी साथ में रख सकते हैं. गर्मियों में सोल कढ़ी इसके साथ शानदार लगती है.

a

पोषण और हेल्थ से जुड़े फायदे: महाराष्ट्रीयन मसाला राइस कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और हेल्दी फैट्स का अच्छा मेल है. सब्जियों से विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं. तिल और नारियल से एनर्जी मिलती है और थोड़ा सा घी इसे ज्यादा भारी बनाए बिना स्वादिष्ट बनाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कम समय में तैयार होने वाला महाराष्ट्रीयन मसाला राइस, सब्जियों से भरपूर रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP