Marwari style lal mirch lahsun chutney recipe। मारवाड़ी लाल मिर्च लहसुन की चटनी रेसिपी पारंपरिक स्वाद के साथ.

Share to your loved once


Last Updated:

Marwadi style Lal Mirch Lahsun Chutney। राजस्थानी खाने की बात हो और लाल मिर्च लहसुन की चटनी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. मारवाड़ी स्टाइल में बनी यह चटनी तीखे स्वाद और देसी खुशबू के लिए जानी जाती है, जिसे लोग रोटी या दाल-बाटी के साथ बड़े चाव से खाते हैं.

Generated image

मारवाड़ी खाने की पहचान उसके तीखे, देसी और लंबे समय तक चलने वाले स्वाद से होती है. राजस्थान के घरों में बनने वाली लाल मिर्च लहसुन की चटनी इसी परंपरा का हिस्सा है, जिसे लोग रोटी, बाजरे के भाकरी, पराठे या दाल-बाटी के साथ बड़े चटकारे लेकर खाते हैं.

खास बात यह है कि यह चटनी बिना किसी ज्यादा झंझट के बन जाती है और इसका स्वाद इतना दमदार होता है कि थोड़ी-सी चटनी भी खाने का मजा दोगुना कर देती है. आज हम आपको अम्मा जी की बताई मारवाड़ी स्टाइल लाल मिर्च लहसुन की चटनी की पारंपरिक रेसिपी बता रहे हैं.

Generated image

मारवाड़ी लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को साफ कर लें और अगर ज्यादा तीखापन कम करना हो तो बीच से काटकर इसके बीज निकाल सकते हैं. अब इन लाल मिर्चों को हल्के गुनगुने पानी में 20 से 30 मिनट के लिए भिगो दें, ताकि ये नरम हो जाएं. इसी दौरान इमली को भी थोड़े पानी में भिगो दें, जिससे उसका गूदा आसानी से निकल सके. लहसुन की कलियों को छीलकर तैयार रखें और अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब एक मिक्सर जार में भीगी हुई लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, इमली का गूदा, जीरा और नमक डालें. इसमें 1/3 कप तेल डालकर सब चीजों को अच्छी तरह पीस लें. ध्यान रखें कि चटनी का टेक्सचर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा दरदरा. मारवाड़ी चटनी में तेल की मात्रा थोड़ी ज्यादा रखी जाती है, जिससे इसका स्वाद उभरकर आता है और यह ज्यादा दिनों तक खराब नहीं होती.

Generated image

अब एक मिक्सर जार में भीगी हुई लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, इमली का गूदा, जीरा और नमक डालें. इसमें 1/3 कप तेल डालकर सब चीजों को अच्छी तरह पीस लें. ध्यान रखें कि चटनी का टेक्सचर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा दरदरा. मारवाड़ी चटनी में तेल की मात्रा थोड़ी ज्यादा रखी जाती है, जिससे इसका स्वाद उभरकर आता है और यह ज्यादा दिनों तक खराब नहीं होती.

इसके बाद एक कड़ाही में 3 टेबलस्पून तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें पिसी हुई चटनी डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. चटनी पकाते समय तेल ऊपर छोड़ने लगे और इसकी खुशबू किचन में फैल जाए, तब समझ लें कि चटनी अच्छे से पक चुकी है. अब ऊपर से फिर 3 टेबलस्पून तेल डालकर एक बार हल्का सा चलाएं और गैस बंद कर दें. यह तरीका चटनी को पारंपरिक मारवाड़ी टच देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मारवाड़ी स्टाइल में बनाएं लाल मिर्च लहसुन की चटनी, नोट करें रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP