‘200 पुलिसवाले अस्पताल में थे’, गोविंदा को गोली लगने के बाद कैसा था घर पर माहौल? हादसे पर भांजी रागिनी ने तोड़ी चुप्पी

Share to your loved once

Last Updated:

गोविंदा को जब गोली लगने की खबर आई, तो फैंस के साथ-साथ परिवारवाले हैरान और परेशन हो गए थे. सुपरस्टार की भांजी रागिनी खन्ना ने अब हादसे पर खुलकर अपने जज्बात बयां किए. रागिनी, गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना की बेटी हैं.

Govinda, Govinda news, Govinda movies, Govinda Ragini Khanna, Govinda hospitalised after gun shot, Govinda struggle, Govinda movies,

नई दिल्ली: साल 2024 में गोविंदा को गलती से गोली लग गई थी. जब यह खबर आई तो उनके फैंस बहुत परेशान हो गए थे, लेकिन सुपरस्टार जल्दी ही ठीक हो गए. अब उनकी भांजी और एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने उस दिन की पूरी घटना बयां की. रागिनी से जब पूछा गया कि उस दिन क्या हुआ था, उन्होंने बताया कि उनकी मां को रात में फोन आया कि गोविंदा को गोली लग गई है. (फोटो साभार: IMDb)

Govinda, Govinda news, Govinda movies, Govinda Ragini Khanna, Govinda hospitalised after gun shot, Govinda struggle, Govinda movies,

रागिनी ने विक्की लालवानी से बातचीत में कहा, ‘मेरी मां ने मुझे बताया कि उन्हें फोन आया है कि चीची मामा को गोली लग गई है. हम सब बहुत हैरान थे, फिर मां ने बताया कि उन्होंने खुद को गोली मार ली है.’ (फोटो साभार: IMDb)

Govinda, Govinda news, Govinda movies, Govinda Ragini Khanna, Govinda hospitalised after gun shot, Govinda struggle, Govinda movies,

रागिनी ने बताया कि वह खुद को शांत करने के लिए थोड़ी देर बाद अस्पताल गईं. वे आगे कहती हैं, ‘मेरी मां तुरंत अस्पताल चली गईं और मैं बहुत शॉक्ड थी. मेरा इमोशनल रिएक्शन बहुत तेज होता है, इसलिए मैंने सोचा कि मैं थोड़ी देर बाद जाऊं, ताकि और तनाव न बढ़े. मैं तीन घंटे बाद अस्पताल गई. मेरी मां और भाई तुरंत चले गए थे.’ (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Govinda, Govinda news, Govinda movies, Govinda Ragini Khanna, Govinda hospitalised after gun shot, Govinda struggle, Govinda movies,

जब रागिनी से पूछा गया कि कुछ लोग इस बात पर यकीन क्यों नहीं कर रहे कि गोविंदा ने खुद को गोली मारी, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘अस्पताल में 200 पुलिसवाले थे और 50 पुलिसवाले उनके घर के बाहर थे. अगर मामला असली न होता तो कोई कैसे बच सकता है? मुझे हमारी पुलिस पर पूरा भरोसा है. उन्होंने पूरी जांच की और संतोषजनक नतीजे निकाले.’ (फोटो साभार: IMDb)

Govinda, Govinda news, Govinda movies, Govinda Ragini Khanna, Govinda hospitalised after gun shot, Govinda struggle, Govinda movies,

रागिनी ने कहा, ‘अगर इसमें कोई और शामिल होता तो इतनी बड़ी हस्ती के साथ ऐसा करने के बाद वह बच नहीं सकता था. गोविंदा एक महीने में ठीक हो गए थे और एक महीने में अपने पैरों पर खड़े हो गए थे.’ (फोटो साभार: IMDb)

Govinda, Govinda news, Govinda movies, Govinda Ragini Khanna, Govinda hospitalised after gun shot, Govinda struggle, Govinda movies,

गोविंदा ने घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘मैं शो के लिए निकलने की तैयारी कर रहा था… कोलकाता के लिए. सुबह के करीब 5 बजे का वक्त था. वह गन गिरी और चल गई. मुझे एक झटका सा लगा और जब देखा तो खून का फव्वारा निकल रहा था.’ (फोटो साभार: IMDb)

Govinda, Govinda news, Govinda movies, Govinda Ragini Khanna, Govinda hospitalised after gun shot, Govinda struggle, Govinda movies,

जब गोविंदा से पूछा गया कि आखिर उन्हें लोडेड गन रखने की जरूरत क्यों महसूस हुई, तो उन्होंने कहा, ‘जब हम सुबह-सुबह जल्दी में तैयार हो रहे होते हैं तो लगता है जो कर रहे हैं, सही है. मैं थोड़ा मस्त रहता हूं, तो मुझे लगा कुछ गलत नहीं है.’ (फोटो साभार: IMDb)

Govinda, Govinda news, Govinda movies, Govinda Ragini Khanna, Govinda hospitalised after gun shot, Govinda struggle, Govinda movies,

गोविंदा ने आखिर में कहा था, ‘मैं थोड़ा सहज हूं, मुझे लगा नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा. लेकिन इंसान को सतर्क रहना चाहिए. मैं उम्मीद करता हूं कि किसी के साथ ऐसा न हो, लोग मेरी घटना से सीख लें.’ (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

गोविंदा को गोली लगने के बाद कैसा था माहौल? हादसे पर भांजी ने तोड़ी चुप्पी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP