वृषभ राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत, क्या करें और क्या ना करें? ज्योतिष ने बताया, aaj ka vrishabh rashifal taurus horoscope today 5 jaunuary 2025 love career business lack of confidence

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज आपमें आत्मविश्वास की कमी रहेगी, लेकिन आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसे पूरा भी करेंगे. ज्योतिषाचार्य ने इन राशियों को लेकर अहम जानकारी दी है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 5 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुष्य नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा. आज आपमें आत्मविश्वास की कमी रहेगी, लेकिन आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसे पूरा भी करेंगे. आज आप परिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव में भी रहेंगे.

शत्रुओं से रहें सावधान

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपने कॉम्पटीटर से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आज आपको धन का लाभ तो होगा, लेकिन आज आप उधार देने से बचें, वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनका दिन भी शानदार रहने वाला है. आज आपके प्रमोशन के चांसेस भी बन रहे हैं. आज आपको बॉस का सहयोग भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सरकारी स्कीम जैसे टीडी और एफडी में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा होगा.

पार्टनर के साथ बिता सकते हैं क़्वालिटी टाइम

वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज बेहतरीन होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. आज आपके पुराने सभी लड़ाई-झगड़े भी समाप्त होंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो भी लांग ड्राइव पर जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की उपासना करें और शिवलिंग पर दूध में दही मिश्रित कर उनका अभिषेक करें. इससे आपके वैवाहिक कष्ट दूर होंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत, क्या करें और क्या ना करें?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP