Which fruits should not eat in diabetes: डायबिटीज में फल खाने का सही तरीका, कौन सा खाएं, कौन सा नहीं?
डायबिटीज एक बार हो जाए तो उसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है. बस आप इसे सही जीवनशैली, हेल्दी खानपान, एक्टिव शरीर से कंट्रोल में रख सकते हैं. कई लोग जानकारी न होने, डॉक्टर की सलाह न मानने से शुगर लेवल बढ़ा लेते हैं, जो संपूर्ण सेहत के लिए सही नहीं है. खानपान में गलत चुनाव, अधिक मात्रा, गलत समय पर खाने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है. ये बात खासकर, फलों के सेवन पर लागू होती है. कुछ फल में शुगर बहुत अधिक होता है, जो डायबिटीज में खाने की मनाही होती है, लेकिन लोग फिर भी खा लेते हैं. एक बात याद रखें, फलों से डायबिटीज नहीं होती है, बल्कि गलत फलों के सेवन, अधिक मात्रा में सेवन और कभी भी खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से हाई होता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि डायबिटीज में आपको कौन से फल खाने चाहिए, कौन से नहीं, कब और कितनी मात्रा में खाने चाहिए.
डायबिटीज में फल खाना चाहिए या नहीं?
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसर (Dr. Dixa Bhavsar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे बताती हैं कि कुछ फल ब्लड ग्लूकोज को बहुत तेज़ी से बढ़ाते हैं, जिससे शुगर को कंट्रोल करना बिगड़ जाता है. खासकर तब, जब उन्हें ज़्यादा मात्रा में या गलत समय पर खाया जाए.
ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि किन फलों को डायबिटीज में खाने से बचना चाहिए है, किन फलों को कम खाना चाहिए और उन्हें किस तरीके से खाना चाहिए, ताकि ब्लड शुगर स्टेबल रहे. डायबिटीज कंट्रोल में रह सके.
डायबिटीज में किस तरह करें फलों का सेवन
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसर के अनुसार, फलों के सेवन से डायबिटीज की बीमारी नहीं होती है, बल्कि इसे गलत मात्रा, गलत समय और गलत कॉम्बिनेशन में खाने से होता है. जब आप फलों को साबुत खाते हैं, सही समय, पोर्शन और कॉम्बिनेशन के साथ तो शरीर को लाभ होता है, बिना शुगर लेवल को बढ़ाए. फलों का सेवन शरीर के लिए जरूरी है, क्योंकि ये पोषण देते हैं, पाचन तंत्र को सपोर्ट करते हैं, कोशिकाओं को नरिश करते हैं. साथ ही मेटाबॉलिक डेमैज से बचाए रखते हैं. ऐसे में जब आप सही तरीके से फलों का सेवन करते हैं तो शुगर लेवल को नुकसान नहीं होता है.
– डायबिटीज में कभी भी फलों का जूस नहीं पिएं, बल्कि इसे काटकर खाएं. जूस बनाने से फाइबर की कमी हो जाती है, जिससे ग्लाइसेमिक लेवल बढ़ सकता है. आप सुबह और दोपहर के समय फल खाएं. इंसुलिन सेंसिटिविटी अधिक हो तो फलों का सेवन करना बेस्ट है.
View this post on Instagram