Chanakya Niti for daughter and father If you have a daughter at home then this advice from Chanakya is for you | अगर आप चाहते हैं कि बेटी की जिंदगी सोने जैसी हो तो इस सूत्र को अपनाएं! साथ ही ये गलतियां कभी ना करें
Last Updated:
Acharya Chanakya Niti: अगर आपके घर में बेटी है तो चाणक्य की यह नीति आपके लिए है. आचार्य चाणक्य ने कहा है कि बेटी को सही संस्कार और मूल्य देने वाला पिता अपने वंश का नाम रोशन करता है. बेटी की भावनाओं को समझकर उसके साथ खड़े रहना उसकी जिंदगी की मजबूत नींव बनाता है. चाणक्य की ये नीतियां बेटियों को मजबूत बनाने और पिता-बेटी के रिश्ते को मजबूत करने में मदद करती हैं.

Acharya Chanakya Niti: आज का समय बहुत तेजी से बदल रहा है और आप हर जगह नहीं हो सकते. अगर आपके घर में बेटी है तो चाणक्य की यह नीति आपके लिए ही. चाणक्य की यह नीति आपको समाज में आगे बढ़ाएगी और बेटियों के सपने को पूरा करने में साथ भी मिलेगा. आचार्य चाणक्य सिर्फ राजनीतिक रणनीतिकार ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने सुंदर परिवार और मजबूत समाज बनाने के लिए जरूरी अनमोल मूल्य भी सिखाए हैं. खासकर बेटियों के पिता को चाणक्य ने कुछ ऐसी गलतियों के बारे में चेतावनी दी है जो बेटी के भविष्य के लिए नहीं करनी चाहिए. चाणक्य के अनुसार, बेटियां घर की समृद्धि और सम्मान का प्रतीक होती हैं. पिता को चाहिए कि वह बेटी की खुद की पहचान को बढ़ावा दें और उसे आत्मरक्षा और दुनियादारी की बातें भी सिखाएं. सिर्फ प्यार देना ही नहीं, बल्कि उसे समाज की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी पिता की नैतिक जिम्मेदारी है. आइए जानते हैं चाणक्य की इन नीतियों के बारे में…

बेटी के सपनों को नजरअंदाज करना - बेटी की पढ़ाई और नौकरी की इच्छा को सिर्फ लड़की है सोचकर नजरअंदाज करना बहुत बड़ी गलती है. चाणक्य के अनुसार, पढ़ी-लिखी बेटी दो घरों को रोशन कर सकती है. अगर उसकी राय का सम्मान नहीं करेंगे तो उसका आत्मविश्वास कम हो जाएगा.

ज्यादा कंट्रोल करना - बच्चों में अनुशासन जरूरी है, लेकिन ज्यादा पाबंदियां बेटी के व्यक्तित्व के विकास में रुकावट बनती हैं. उसे आजादी से सोचने और जिम्मेदारियां निभाने का मौका देना चाहिए. ज्यादा सख्ती उसे मानसिक रूप से कमजोर बना सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आदर्श व्यवहार की कमी - बेटी के लिए उसका पिता पहला हीरो होता है. वह अपने पिता के व्यवहार को देखकर ही दुनिया को समझती है. अगर पिता बेटी के सामने झूठ बोले या गलत काम करे तो उसका बुरा असर बेटी के मन पर पड़ता है इसलिए बेटी के पिता को आदर्श बनना चाहिए.

शादी के फैसले में जल्दबाजी - सिर्फ समाज के दबाव में या उम्र हो गई सोचकर बेटी की शादी में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. उसके भविष्य के लक्ष्य और उसकी सहमति लेना पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. अन्यथा उसकी जिंदगी मुश्किल हो सकती है.

सुरक्षा और बातचीत की कमी - बेटी को सिर्फ आर्थिक सुरक्षा नहीं, मानसिक सुरक्षा भी जरूरी है. पिता के पास बेटी को हर बात खुलकर कहने का माहौल होना चाहिए. अगर वह डर के कारण बातें छुपाएगी तो उसकी सुरक्षा पर खतरा आ सकता है.