ये समोसा मिठाइयों का बाप! जबरदस्त फिलिंग, एक महीने तक नहीं होता खराब, रेसिपी और दाम चौंका देंगे
Last Updated:
Indore Mawa Samosa: इंदौर का मावा समोसा या मिल्क समोसा, केसरिया मावा, दूध, ड्राई फ्रूट्स से बना मीठा समोसा है, जो छावनी और सराफा बाजार में मिलता है और एक महीने तक खराब नहीं होता. ऐसा दावा किया जाता है कि एक पीस खाने से पेट तो भर जाएगा, लेकिन मन नहीं…
Indore Meetha Samosa: समोसा शब्द सुनते ही जहन में तीखे आलू, हरी मिर्च और चटपटे मसालों का ख्याल आता है. लेकिन, चटोरे इंदौर ने नमकीन समोसे को ऐसी मीठी रेसिपी में बदल दिया, जिसे खाने वाले बस उंगलियां चाटते रह जाएं. इंदौर के मशहूर मिल्क वाले मीठे समोसे मुंह में जाते ही घूल जाता है. जैसे ही आप इसकी पहली बाइट लेते हैं, मसालों की जगह मुंह में केसरिया मावा और दूध की मलाईदार मिठास का मजा आ जाता है. इंदौर में इसे ‘मावा समोसा’ या ‘मिल्क समोसा’ के नाम से जाना जाता है. इस समोसे की खासियत है कि ये 1 महीने तक खराब नहीं होता.
इसके अंदर की गजब फीलिंग
मीठे समोसे में उबले आलू की जगह शुद्ध मावे से धीमी आंच पर बना मिल्क केक भरा जाता है. इसी में इलायची, केसर और बारीक कटे हुए बादाम-पिस्ता मिलाए जाते हैं. इसे तलने का तरीका बहुत ही नजाकत भरा होता है. इसे घी में तब तक तला जाता है, जब तक कि यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए. तलने के बाद तुरंत इसे चाशनी में डुबोया जाता है. दिवाली और होली जैसे त्योहारों पर इसकी डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि इसकी एडवांस बुकिंग होती है. इंदौर में छावनी और सराफा बाजार की पुरानी दुकानों पर यह मात्र 30 रुपए में आपको मिल जाएगा.
ठंडी रबड़ी के साथ गजब स्वाद
कुछ दुकानदार इस पहले से ही मीठे समोसे को और रिच बनाने के लिए ठंडी रबड़ी के साथ खिलाते हैं. ठंड में इसे खूब पसंद किया जाता है. मिठाई के शौकीनों के लिए यह एक ‘गिल्ट-फ्री’ ट्रीट की तरह है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाला मावा और ड्राई फ्रूट्स इसे काफी हैवी और पौष्टिक बनाते हैं. एक मिल्क समोसा आपकी मीठे की पूरी क्रेविंग को शांत करने के लिए काफी है. इसकी खासियत है कि यह एक महीने तक खराब नहीं होता है. नमकीन के लिए मशहूर इंदौर के इस मीठे समोसे को आप भी ट्राय कर सकते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें