Videsh Yatra Yog 2026 For Rashifal | Zodiac Signs Most Likely to Move Abroad In New Year 2026 | साल 2026 में मेष समेत 5 राशियों का विदेश जाने का सपना होगा पूरा, ग्रहों की शुभ दृष्टि बसने का बना रहे योग
Last Updated:
Videsh Yatra Yog 2026 For Rashifal: साल 2026 में 5 राशियों के लिए विदेश में जॉब ट्रांसफर, हायर स्टडी, स्टार्टअप, बिजनेस एक्सपेंशन या स्थायी रूप से सेटल होने तक के योग बन रहे हैं. अगर आप भी लंबे समय से विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 2026 आपके लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. आइए जानते हैं साल 2026 में किन राशियों को विदेश में बसने के योग बन रहे हैं.

<strong>Zodiac Signs Most Likely to Move Abroad:</strong> साल 2026 उन लोगों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है, जो बेहतर करियर, शानदार लाइफस्टाइल और अपने बड़े सपनों को पूरा करने के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 में कई बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली है, जिसका सीधा असर लोगों की नौकरी, पढ़ाई, बिज़नेस और विदेश यात्रा के योग पर पड़ने वाला है. ज्योतिष के अनुसार, विदेश और यात्रा के लिए कुंडली में मुख्य रूप से 12वां भाव (विदेश, सेटलमेंट), 9वां भाव (लंबी, उच्च शिक्षा यात्रा) और 7वां भाव (व्यवसाय या जीवनसाथी के कारण विदेश) देखे जाते हैं और इन भावों पर ग्रहों की शुभ दृष्टि पड़ने के कारण मेष समेत 5 राशियों का विदेश जाने का सपना पूरा होगा. ज्योतिष में राहु, शनि, चंद्र और मंगल जैसे ग्रहों की शुभ दृष्टि के कारण ही व्यक्ति को विदेश यात्रा करने का अवसर मिलता है. इस तरह साल 2026 में 5 राशियों के लिए विदेश जाना सिर्फ सपना नहीं, बल्कि हकीकत बन सकता है…

मेष राशि वालों के लिए 2026 करियर ग्रोथ का साल रहेगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं. मंगल की शुभ दृष्टि की वजह से मेष राशि वालों का साल 2026 में विदेश जाने का सपना पूरा होगा. इस दौरान आपको मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर, ऑनसाइट प्रोजेक्ट या विदेश में नई नौकरी का मौका मिल सकता है. जो लोग टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट से जुड़े हैं, उनके लिए विदेश जाने के योग बेहद मजबूत हैं.

मिथुन राशि वालों के लिए पढ़ाई और करियर दोनों के लिहाज से 2026 खास रहेगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह है. बुध देव की शुभ दृष्टि की वजह से मिथुन राशि वालों को हायर एजुकेशन, रिसर्च या स्किल बेस्ड कोर्स के लिए विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है. साथ ही मीडिया, कम्युनिकेशन और डिजिटल फील्ड से जुड़े लोगों को इंटरनेशनल पहचान मिल सकती है. विदेश में आपको ज्यादा समस्या नहीं होगी क्योंकि आप अपनी वाणी से सभी को काफी प्रभावित करेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कन्या राशि वालों के लिए साल 2026 लाइफ बदलने वाला साल साबित हो सकता है क्योंकि कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं. हेल्थ, आईटी, फाइनेंस और एनालिटिक्स सेक्टर में काम करने वालों को विदेश में लंबे समय तक रहने और सेटल होने के योग बन रहे हैं. साथ ही बिजनेस पार्टनरशिप भी विदेश से जुड़ सकती है, जिसकी वजह से वहां आना जाना लग सकता है. इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो इस साल आपकी इच्छा पूरी हो सकती है.

धनु राशि को वैसे भी यात्रा और विदेश से गहरा संबंध माना जाता है और साल 2026 आपकी बड़ी यात्रा करवाने के योग बन रहा है. साल 2026 में इस राशि के लोग जॉब, बिजनेस या आध्यात्मिक कारणों से विदेश जा सकते हैं. कुछ लोगों को स्थायी निवास (PR) या लॉन्ग टर्म वीज़ा मिलने के संकेत भी हैं. इस राशि के जो जातक विदेश में पढ़ाई, नौकरी, कारोबार, बसने या घूमने के लिए जाना चाहता है, तो साल 2026 में इन मामलों में कार्य आगे बढ़ने की संभावना बन रही है.

मकर राशि वालों के लिए साल 2026 मेहनत का फल देने वाला साल होगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं. मकर राशि वालों को साल 2026 में करियर में प्रमोशन के साथ विदेश ट्रांसफर के योग बन रहे हैं. जो लोग पहले से विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे, उनकी अटकी फाइलें और वीजा प्रोसेस इस साल आगे बढ़ सकता है. इस राशि के जो छात्र विदेशी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं तो उनका इस साल एडमिशन हो सकता है.