Everyone benefits from bathua yogurt, eating the body gets heat – Himachal Pradesh News
Last Updated:
Bathua ka Raita: सर्दियों में दही खाना नुकसानदेह नहीं है, बस सही तरीके से सेवन जरूरी है. दही को रूम टेंपरेचर पर दिन में खाना चाहिए. बथुआ जैसी गर्म तासीर वाली सब्जी मिलाने से दही संतुलित हो जाती है और पाचन, इम्यूनिटी और हड्डियों के लिए फायदेमंद मानी जाती है.
Bathua ka Raita: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग दही खाने से कतराते हैं. इसकी मुख्य वजह दही की ठंडी तासीर मानी जाती है, लेकिन अगर दही को सही चीज़ों के साथ खाया जाए, तो यह सर्दियों में भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसी ही एक खास रेसिपी है बथुआ का रायता, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है.
स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आरपी परौहा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि आमतौर पर लोग रायता गर्मियों में खाना पसंद करते हैं. क्योंकि रायता शरीर को ठंडक देता है और पाचन को बेहतर बनाता है. चूंकि, दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दियों में कुछ लोग इससे दूरी बना लेते हैं. लेकिन अगर दही में बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जी को मिलाया जाए, जिसकी तासीर गर्म होती है, तो यह संतुलन बना देता है और शरीर को नुकसान की बजाय फायदा पहुंचाता है.
किन बातों का रखें ध्यान
डॉ. परौहा के मुताबिक सर्दियों में दही खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. दही को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही खाएं, फ्रिज में रखी ठंडी दही खाने से तबीयत बिगड़ सकती है. इसके अलावा रात के समय दही का उपयोग करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. अगर बथुआ के पोषण की बात करें, तो यह एक बेहद गुणकारी सब्जी है. इसमें आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन ए और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, खून की कमी दूर करने और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं. यही कारण है कि सर्दियों में बथुआ को आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है.
रसोईया प्रियंका सिंह के जानकारी अनुसार बथुआ का रायता बनाना बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले ताजा और शुद्ध बथुआ लें, उसे अच्छी तरह साफ पानी से धोकर बारीक पीस लें. फिर इसे दही में मिलाएं और स्वादानुसार नमक डालें. रायता में तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें और जब खुशबू आने लगे तो यह तड़का रायते में डाल दें. इससे रायते का स्वाद और महक दोनों दोगुनी हो जाती है. तड़का लगाने के बाद रायते को तुरंत न परोसें. उसे कुछ देर ढककर रख दें, ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं. इसके बाद परोसा गया बथुआ का रायता न सिर्फ खाने में लाजवाब लगता है, बल्कि सर्दियों में सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें