AUS vs ENG: जो रूट से सचिन तेंदुलकर के बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को खतरा, इतिहास रचने से अब बस एक कदम दूर
Last Updated:
Joe Root Sachin Tendulkar World Record: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट अर्धशतक जड़कर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के और करीब पहुंच गए हैं. रूट का यह टेस्ट में 67वां अर्धशतक था, जिससे वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए. सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में 68 अर्धशतक दर्ज हैं.
जो रूट ने बनाया टेस्ट करियर का 67वां अर्धशतक.नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट ने पहले ही दिन अर्धशतक ठोका. यह उनके टेस्ट करियर का 67वां अर्धशतक रहा. इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में बनाए सबसे ज्यादा अर्धशतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के और करीब पहुंच गए. एक अर्धशतक और बनाते ही रूट सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, जबकि अगली फिफ्टी उन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट फिफ्टी बनाने वाला बल्लेबाज बना देगी.
इतिहास रचने की दहलीज पर रूट
सिडनी में अर्धशतक बनाते ही रूट ने वेस्टइंडीज के शिव नारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़ दिया. वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज ने टेस्ट में 66 अर्धशतक बनाए थे. वहीं, रूट के बल्ले से 67वां टेस्ट अर्धशतक निकला. अब रूट की नजरें सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचने पर होंगी. दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 68 फिफ्टी के साथ सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कहा था. सचिन के बाद इस लिस्ट में रूट का ही नाम है. रूट जल्द ही तेंदुलकर के इस कीर्तिमान को ध्वस्त कर सबसे ऊपर अपना नाम दर्ज करा लेंगे.
जो रूट ने बनाया टेस्ट करियर का 67वां अर्धशतक.
टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज
68 – सचिन तेंदुलकर
67 – जो रूट*
66 – शिवनारायण चंद्रपॉल
63 – राहुल द्रविड़
63 – एलन बॉर्डर
62 – रिकी पोंटिंग
इस मामले में भी नजदीक पहुंच रहे रूट
रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में भी धीरे-धीरे सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहे हैं. सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में 119 बार 50+ स्कोर बनाया. वहीं, जो रूट ठीक उनके पीछे दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. रूट अब तक 107 बार इस फॉर्मेट में 50+ स्कोर बना चुके हैं. उनके बल्ले से लगातार रन निकलते रहे तो आने वाले कुछ मुकाबलों में वह मास्टर ब्लास्टर का यह रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकते हैं.
टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर – 119
जो रूट – 107*
जैक्स कैलिस – 103
रिकी पोंटिंग – 103
राहुल द्रविड़ – 99
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें