दृश्यम 3 में जयदीप अहलावत की एंट्री, मेकर्स का बड़ा अपडेट
Last Updated:
Drishyam 3: अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 3’ से बाहर हो गए हैं. मेकर्स ने अक्षय खन्ना को बाहर करने के बाद जयदीप अहलावत को कास्ट कर लिया है. अभिषेक पाठक ने फिल्म की अपडेट देते हुए कहा जयदीप अक्षय को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं बल्कि उनके लिए नया किरदार लिखा जा रहा है.
जयदीप अहलावत का रोल ‘दृश्यम 3’ में कुछ अलग होगा. नई दिल्ली. अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. ‘दृश्यम 2’ में अहम किरदार में नजर आए अक्षय खन्ना इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. वो दृश्यम 3 से बाहर हो गए और अब फिल्म में जयदीप अहलावत ने शानदार एंट्री ली है. जयदीप की एंट्री के बाद से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि शायद एक्टर अक्षय खन्ना को रिप्लेस करने वाले हैं. हालांकि अब मेकर्स ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
अभिषेक पाठक ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए साफ कर दिया है कि जयदीप अहलावत दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना को रिप्लेस नहीं करेंगे. डायरेक्टर कहते हैं, ‘नहीं, जयदीप अक्षय को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं. मैं उनके लिए नया किरदार लिख रहा हूं’. इससे पहले फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने कहा था कि अक्षय के जाने के बाद जयदीप उनकी जगह लेंगे. यहां तक कि उन्होंने जयदीप को अक्षय से बेहतर एक्टर तक बता डाला था.
जयदीप अहलावत की ‘दृश्यम 3’ में हुई एंट्री
कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए फिल्म से अक्षय खन्ना को बाहर किए जाने के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘दृश्यम बहुत बड़ा ब्रांड है. फर्क नहीं पड़ता कि वह फिल्म में हैं या नहीं. अब जयदीप अहलावत ने उनकी जगह ले ली है. भगवान की कृपा से हमें अक्षय खन्ना से बेहतर अभिनेता मिला है और सबसे जरूरी बात, हमें अक्षय से बेहतर इंसान भी मिला है. मैंने जयदीप के करियर की पहली फिल्मों में से एक ‘आक्रोश’ (2010) को प्रोड्यूस किया था.’
‘दृश्यम 3’ से क्यों बाहर हुए अक्षय खन्ना?
कुमार मंगत पाठक ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि अक्षय खन्ना ने फिल्म के लिए अपनी फीस बढ़ा दी. कई बार बातचीत करने के बाद भी उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी और उन्होंने फिल्म में विग पहनने की जिद्द पकड़ ली थी. मेकर्स का कहना था कि पहले पार्ट में उनके सिर पर बाल नहीं थे और अब वो दृश्यम 3 में विग पहनने की जिद्द कर रहे थे जिसके बाद उनकी अनबन हो गई.
कुमार मंगत पाठक ने आगे कहा था कि उनकी टीम ने अक्षय खन्ना से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया. आखिरकार एक्टर ने साफ कर दिया कि वो फिल्म का हिस्सा नहीं बनने चाहते हैं.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें