Ashes 2025-26: सिडनी में टूट गई 137 साल पुरानी परंपरा, स्टीव स्मिथ ने बदला इतिहास, पहली बार हुआ यहां ऐसा

Share to your loved once


Last Updated:

Australia vs England 5th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 के आखिरी मैच का रोमांच शुरू हो चुका है. दोनों टीमें इस मैच के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उतरी है. मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

सिडनी में टूट गई 137 साल पुरानी परंपरा, स्टीव स्मिथ ने बदला इतिहासस्मिथ ने बदला सिडनी का इतिहास

नई दिल्ली: एशेज सीरीज 2025-26 का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस मैच के शुरू होते ही सिडनी में 137 साल पुराना इतिहास भी बदल गया. दरअसल सिडनी टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक भी स्पिन गेंदबाज को शामिल नहीं किया. इस मैदान पर साल 1888 के बाद ये पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना किसी स्पिन गेंदबाज के टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरी है.

बता दें कि सिडनी को पारंपरिक रूप से ऑस्ट्रेलिया में स्पिनरों के लिए मददगार पिच माना जाता रहा है. ऐसे में अगर स्टीव स्मिथ ने प्लेइंग इलेवन में एक भी स्पिनर को शामिल नहीं किया है तो उनका ये फैसला काफी साहसिक है. हालांकि, मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने 12 खिलाड़ियों की लिस्ट में स्पिनर टॉड मर्फी को रखा था, लेकिन मैच के दिन कप्तान ने उन्हें अंतिम-11 में जगह नहीं दी.

ब्यू वेबस्टर को टीम में मिला है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन विकल्प की जगह एक मीडियम पेसर ऑलराउंडर को चुना. आखिरी टेस्ट के लिए स्टीव स्मिथ ने टीम में ब्यू वेबस्टर को प्लेइंग इलेवन में रखा है. ब्यू वेबस्टर राइट हैंड मीडियम पेसर और बैटिंग ऑलराउंडर हैं. दरअसल स्टीव स्मिथ ने ये फैसला सिडनी की पिच को ध्यान में रखते हुए लिया है. सिडनी टेस्ट के लिए क्यूरेटर ने पिच पर हल्की घांस छोड़ी है. ऐसे में स्मिथ को लगा कि यहां स्पिनर ज्यादा कारगर साबित नहीं होंगे.

इंग्लैंड ने सिडनी टेस्ट मैच में टॉस

वहीं सिडनी टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की कोशिश होगी कि वह आखिरी मैच में जीत के साथ अपने अभियान को समाप्त करें. हालांकि, सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही कब्जा कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले तीन मैच में जीत हासिल कर अजेय बढ़त बना ली थी. इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

सिडनी में टूट गई 137 साल पुरानी परंपरा, स्टीव स्मिथ ने बदला इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP