aaj ka panchang 4 January 2026 | magh maas pratipada tithi 2026 muhurat ravivar vrat Tripushkar Yoga rahu kaal disha shool | आज का पंचांग, 4 जनवरी 2026

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 January 2026: आज 3 शुभ योग में रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. आज माघ मास के कृष्ण पक्ष पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि दिन रविवार है और आज ग्रहों के राजा सूर्यदेव का व्रत किया जा रहा है. आज माघ मास का पहला दिन, पुनर्वसु नक्षत्र, कौलव करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेंगे. आज पश्चिम का दिशाशूल लगने वाला है. ज्योतिष में सूर्यदेव को वैदिक ज्योतिष में आत्मा, तेज, आरोग्य, सम्मान और राजसत्ता का कारक माना गया है. समस्त नवग्रहों में सूर्य को राजा की संज्ञा दी गई है इसलिए रविवार को सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. रविवार को सूर्यदेव की पूजा केवल ग्रह शांति नहीं, बल्कि जीवन में तेजस्विता लाने का वैदिक मार्ग है.

रविवार स्वयं सूर्य का दिन है और शास्त्रों में कहा गया है कि ‘सूर्यः आत्मा जगतस्तस्थुषश्च’ अर्थात सूर्य समस्त चर-अचर जगत की आत्मा हैं. इस दिन की गई सूर्य उपासना सीधे आत्मबल और तेज को प्रभावित करती है. साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. रविवार को सूर्यदेव की पूजा से व्यक्ति में नेतृत्व, साहस और निर्णय क्षमता का विकास होता है. शास्त्रों में बताया गया है कि अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है तो समाज में प्रतिष्ठा, उच्च पद प्राप्ति और सरकारी कृपा मिलती है. आज प्रातः स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, रोली मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र जप करें. साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र या गायत्री मंत्र का पाठ श्रेष्ठ है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 4 जनवरी 2026
आज की तिथि- प्रतिपदा तिथि – 12:29 पी एम तक, फिर द्वितीया तिथि
आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 03:11 पी एम तक, फिर पुष्य नक्षत्र
आज का करण- कौलव – 12:29 पी एम तक, तैतिल – 11:09 पी एम तक, फिर गर
आज का योग- वैधृति – 01:47 ए एम, 5 जनवरी तक, फिर विष्कम्भ योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- मिथुन उपरांत कर्क राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:38 पी एम
चन्द्रोदय- 06:40 पी एम
चन्द्रास्त- 08:09 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 4 जनवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:26 ए एम से 06:20 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:05 पी एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:10 पी एम से 02:51 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:35 पी एम से 06:02 पी एम
अमृत काल: 01:01 पी एम से 02:27 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:59 पी एम से 12:53 ए एम, 5 जनवरी
रवि पुष्य योग: 03:11 पी एम से 07:15 ए एम, 5 जनवरी
त्रिपुष्कर योग: 12:29 पी एम से 03:11 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 03:11 पी एम से 07:15 ए एम, 5 जनवरी

शिववास: गौरी के साथ – 12:29 पी एम तक, फिर सभा में

आज के अशुभ मुहूर्त 4 जनवरी 2026
राहुकाल: 04:20 पी एम से 05:38 पी एम
यमगण्ड: 12:26 पी एम से 01:44 पी एम
गुलिक काल: 03:02 पी एम से 04:20 पी एम
वर्ज्य: 10:35 पी एम से 12:04 ए एम, 5 जनवरी
दुर्मुहूर्त: 04:15 पी एम से 04:56 पी एम
विडाल योग: 03:11 पी एम से 07:15 ए एम, 5 जनवरी
दिशाशूल: पश्चिम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP