vaibhav suryavanshi captaincy win: वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में इंडिया अंडर 19 टीम को मिली पहली जीत
Last Updated:
vaibhav suryavanshi captaincy: वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी वाली इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम ने पहले यूथ वनडे में साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 25 रन से हरा दिया. इस जीत से भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है. बारिश से प्रभावित 50 ओवर के मैच में साउथ अफ्रीका की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरे तब बारिश ने खलल डाला. साउथ अफ्रीका ने बारिश के व्यवधान डालने से पहले 4 विकेट पर 148 रन बना लिए थे. उस समय 27.4 ओवर का खेल हो चुका था. लगातार बारिश की वजह से इसके बाद का खेल नहीं हो सका और भारत को विजेता घोषित कर दिया गया.
Vaibhav Suryavanshi, Vaibhav Suryavanshi captaincy, Vaibhav Suryavanshi captaincy vs south africa, india u19 beat south africa u19, ind vs sa youth odi, वैभव सूर्यवंशी, इंडिया अंडर 19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में इंडिया अंडर 19 टीम ने साउथ अफ्रीका में पहली जीत दर्ज कर ली है. भारत ने तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 25 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच में बारिश ने दो बार खलल डाला. एक बार भारतीय पारी के दौरान जबकि दूसरी बार साउथ अफ्रीका की पारी के दौरान बारिश ने व्यवधान डाला. वैभव सूर्यवंशी पहली बार इंडिया अंडर 19 टीम की कप्तानी कर रहे थे. सीरीज का दूसरा मैच 5 जनवरी को खेला जाएगा.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें