This Iconic 90s Song, Picturised On Legendary Actress, Is Back In The Spotlight — Fans Upset With ‘Unnecessary’ Remake

Share to your loved once


Last Updated:

90 के दशक का आइकॉनिक गाना ‘सात समुंदर पार’ एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उसका रीमेक है. नए वर्जन को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस नाराज नजर आ रहे हैं और इसे अनावश्यक बताया जा रहा है. इसी बीच दिग्गज गीतकार आनंद बक्शी के बेटे ने भी गाने के क्रेडिट को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि मूल रचना के साथ छेड़छाड़ और गलत श्रेय देने से क्लासिक गानों की भावना प्रभावित होती है. यह पूरा विवाद म्यूजिक इंडस्ट्री में रीमेक कल्चर पर नई बहस छेड़ रहा है.

The song at the centre of it all is “Saat Samundar Paar,” a cult classic from the 1990s that still holds a special place in the hearts of music lovers.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में रीमेक का ट्रेंड जोरों पर है, लेकिन हर बार ये ट्रेंड विवाद भी लेकर आता है. इस बार निशाने पर है 90s का कल्ट क्लासिक गाना ‘सात समुंदर पार’. 1992 की फिल्म विश्वात्मा में सनी देओल और दिव्या भारती पर फिल्माया गया यह गाना आज भी लाखों दिलों में जिंदा है.

Originally picturised on Sunny Deol and Divya Bharti in the 1992 film Vishwatma, the song became an instant sensation and continues to enjoy cult status even today among younger listeners.

विजू शाह का संगीत, उदित नारायण और साधना सरगम की आवाज और दिवंगत आनंद बक्शी के बोलों ने इसे अमर बना दिया. लेकिन अब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में इसका रीमेक रिलीज होते ही विवादों में घिर गया.

Soon after the new version dropped, social media was flooded with criticism. Many viewers called the remake unnecessary and underwhelming. Fans of the original expressed disappointment, saying the recreated version failed to capture the magic, emotion, and soul of the iconic track.

2 जनवरी 2026 को रिलीज हुआ नया वर्जन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है.फैंस इसे ‘अननेसेसरी’ और ‘सोललेस’ बता रहे हैं. कमेंट्स में लिखा जा रहा है ‘ओरिजिनल की मैजिक कहां?’, ‘दिव्या भारती की एनर्जी को कोई मैच नहीं कर सकता’, ‘पुराना गाना क्यों खराब किया?’ कई यूजर्स ने पुराने और नए वर्जन की तुलना करते हुए लिखा कि नया गाना न तो उतना एनर्जेटिक है, न ही इमोशनल.

Add News18 as
Preferred Source on Google

The controversy deepened when Anand Bakshi’s son, Rakesh Bakshi, publicly expressed his dissatisfaction with the credits and lyrical changes.

विवाद तब और बढ़ गया जब आनंद बक्शी के बेटे राकेश बक्शी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर नाराजगी जताई. उन्होंने म्यूजिक वीडियो के डिस्क्रिप्शन का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें नए गीतकार को ‘को-लिरिसिस्ट’ क्रेडिट दिया गया है.

Rakesh Bakshi took to Instagram and shared a screengrab of the new music video’s description section, objecting to the use of the term ‘co-lyricist’ for the recreated version, stating that adding a few lines doesn’t justify shared lyric credits.

 राकेश ने लिखा, ‘एक-दो लाइन जोड़ने से कोई को-लिरिसिस्ट नहीं बन जाता. जैसे उन्होंने म्यूजिक में ‘ओरिजिनल/एडिशनल’ लिखा है, वैसे ही लिरिक्स में भी करना चाहिए था.’ उन्होंने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से 2025 में सुधार की मांग की और कहा, ‘ये 25 ईसा पूर्व नहीं है कि बदलाव नहीं हो सकता. जल्द से जल्द इसे रिफॉर्म करें!’

“The producer and or publisher should not claim credit for any writer singer etc as co-lyricist for adding one or two lines to the original lyrics; Like they’ve put original/additional music in the credits, they could have done it with the lyrics too,” he wrote.

राकेश ने सिंगर की स्लो रीकंपोजिशन और सिंगिंग की तारीफ की, लेकिन नए बोलों पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने लिखा, ‘ओरिजिनल क्रिएटर्स आनंद बक्शी और विजू शाह. नए लिरिक्स पुराने वर्स की भावना से मेल नहीं खाते, कंटिन्यूटी टूटती है.’ उनकी पोस्ट पर सैकड़ों कमेंट्स आए, ज्यादातर लोग उनके साथ खड़े नजर आए.

Tagging the music label and singer, Rakesh urged streaming platforms and producers to reform how original and additional lyrics are credited in 2025. Rakesh Bakshi stated, “This is the format which is currently used in streaming Platforms. They need to reform it. ASAP. It’s 2025 today. Not 25 CE that they can’t effect reform ASAP.”

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, टीकू तलसानिया जैसे सितारे हैं.

He wrote, “ORIGINAL CREATORS Anand Bakshi आनंद बक्शी🖌 Viju Shah. (I APPRECIATE THE SINGER HAS RECOMPOSED IT SLOWER, AND SUNG IT WELL, BUT I DO NOT APPRECIATE THE LYRICS HE RECREATED, THEY ARE NOT IN KEEPING WITH THE THOUGHT BEHIND THE EARLIER VERSE, ITS A MISMATCH, BREAKS THE CONTINUITY OF THE EARLIER VERSE.”

26 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक 30.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है. रीमेक गाने में कार्तिक-अनन्या की केमिस्ट्री दिखाई गई है, लेकिन फैंस इसे दिव्या भारती की एनर्जी और सनी देओल के स्वैग से कमतर बता रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

90s का आइकॉनिक गाना ‘सात समुंदर पार’ फिर सुर्खियों में, रीमेक पर फैंस नाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP