SA U19 vs IND U19, 1st ODI LIVE: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 301 रन का लक्ष्य, हरवंश-अम्ब्रीश ने ठोके अर्धशतक

Share to your loved once


Last Updated:

SA U19 vs IND U19 1st Youth ODI Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम पहले यूथ वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी है. साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ ये मुकाबला वि…और पढ़ें

LIVE: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 301 रन का लक्ष्य, हरवंश-अम्ब्रीश अर्धशतक

भारत बनाम साउथ अफ्रीका अंडर-19 वनडे लाइव

SA U19 vs IND U19 1st Youth ODI Live Cricket Score: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच पहले यूथ वनडे मैच की शुरुआत हो चुकी है. दोनों टीमें इस मैच के लिए विलोमूर पार्क बेनोनी में उतरी है. मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीता. टॉस हारने के बाद इंडिया-19 को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. इंडिया अंडर-19 वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में मैदान पर उतरी है. वैभव पहली बार इंडिया अंडर-19 की कमान संभाल रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI-

साउथ अफ्रीका- अदनान लगाडियन, जोरीच वान शल्कविक, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन राउल्स, अरमान मनैक, पॉल जेम्स, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फलामोहलाका (विकेटकीर), जे जे बैसन, बायंदा माजोला, एनटांडो सोनी.

इंडिया- एरोन वर्गीस, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलान पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, हेनिल पटेल.

SA U19 vs IND U19, 1st ODI LIVE: भारत ने बनाए 300 रन

भारत की पारी निर्धारित 50 ओवरों में 300 रन पर खत्म हुई है. यानी साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 301 रन का लक्ष्य मिला है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. टीम के चार विकेट महज 67 रन पर गिर चुके थे, लेकिन हरवंश पंगालिया और आरएस अम्ब्रीश ने पांचवें विकेट के लिए बड़ी शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को इस बड़े टोटल तक पहुंचा दिया. दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए. हालांकि, हरवंश शतक से चूक गए. उन्होंने सात चौके और दो छक्कों की मदद से 93 रन बनाए. वहीं, अम्ब्रीश ने 65 रन की पारी खेली. इनके अलावा कनिष्क चौहान ने 32 और खिलन पटेल ने 26 रन का योगदान दिया. वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने 21-21 रन बनाए. कप्तान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला. वह सिर्फ 11 रन ही बना सके. टीम के दूसरी ओपनर आरोन जॉर्ज (5) भी सस्ते में आउट हो गए. साउथ अफ्रीका के लिए जेजे बसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.

SA U19 vs IND U19, 1st ODI LIVE: शतक चूके हरवंश पंगालिया

हरवंश पंगालिया शतक चूक गए हैं. वह 93 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने 260 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. हरवंश ने 95 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के जड़े.

SA U19 vs IND U19, 1st ODI LIVE: शतक के करीब हरवंश

हरवंश पंगालिया शतक के करीब पहुंच रहे हैं. 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 223/5 है. हरवंश 77 रन पर नाबाद हैं. उनका साथ कनिष्क चौहान दे रहे हैं. कनिष्क 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SA U19 vs IND U19, 1st ODI LIVE: हरवंश-अम्ब्रीश ने ठोकी फिफ्टी, भारत का स्कोर 200 रन के पार

हरवंश पंगालिया और आरएस अम्ब्रीश ने अर्धशतक लगाते हुए भारत के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया है. 39वें ओवर में टीम ने 200 रन का आंकड़ा छुआ. हालांकि, 65 रन की पारी खेलकर अम्ब्रीश आउट हो गए. उन्होंने 79 गेंदों का सामना किया और अपनी इस पारी में सात चौके लगाए. हालांकि, हरवंश अभी भी क्रीज पर हैं. वह 71 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ देने कनिष्क चौहान आए हैं. 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 212/5 है.

SA U19 vs IND U19, 1st ODI LIVE: भारतीय टीम के 100 रन पूरे

टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद भारतीय टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं. टीम इंडिया ने एक समय पर 67 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद हर्षवर्धन पंगालिया और आरएस अंबरिश ने मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया.

SA U19 vs IND U19, 1st ODI LIVE: 67 रन पर भारत के 4 विकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले यूथ वनडे में शुरुआत झटके के बाद भारतीय टीम संभलने की स्थिति में ही थी कि सेट बल्लेबाज अभिज्ञान और वेदांत 21-21 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह टीम इंडिया ने 67 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए.

SA U19 vs IND U19, 1st ODI LIVE: भारतीय टीम की फिफ्टी हुई पूरी

शुरुआत के दो विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम ने पारी के 11वें ओवर में फिफ्टी पूरी कर ली है. टीम के लिए वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडु क्रीज पर मोर्चा संभाले हुए हैं. भारतीय टीम का पिछला विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में गिरा, जो सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए है.

SA U19 vs IND U19, 1st ODI LIVE: वैभव सूर्यवंशी भी हुए फेल

इंडिया- अंडर19 टीम की कप्तानी कर रहे वैभव सूर्यवंशी भी बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए. वैभव 12 गेंद का सामना कर सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह इंडिया अंडर-19 को सिर्फ 34 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है.

SA U19 vs IND U19, 1st ODI LIVE: भारतीय टीम की खराब शुरुआत

साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया अंडर-19 की शुरुआत खराब हुई है. टीम ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ओपनर एरोन जॉर्ज का 5 रन के स्कोर पर विकेट गंवा दिया.

SA U19 vs IND U19, 1st ODI LIVE: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

तीन यूथ वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम ने टॉस जीत लिया है. टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया है. वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान पर उतरी है.

homecricket

LIVE: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 301 रन का लक्ष्य, हरवंश-अम्ब्रीश अर्धशतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP