बल्ला नहीं चला तो क्या, मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी का तोड़ा घमंड

Share to your loved once


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi creates history: बतौर अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान पहली बार मैदान पर उतरे वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश रहा. साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ पहले यूथ वनडे में वैभव 12 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बना सके. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके निकले. भले ही उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया.

मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, PAK का तोड़ा घमंडवैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास.

नई दिल्ली. भारत अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच पहले यूथ वनडे में वैभव सूर्यवंशी कप्तान बनकर मैदान पर उतरे. हालांकि, बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में 14 साल के वैभव बल्ले से विस्फोटक पारी खेलने में नाकाम रहे. आरोन जॉर्ज के सस्ते में आउट होने के बाद वैभव से उम्मीद थी कि वह पारी को संभालेंगे, लेकिन उनका बल्ला भी खामोश रहा. वैभव ने दो चौके जरूर लगाए, लेकिन 12 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने. वैभव का बल्ला भले ही न चला हो, लेकिन मैच में उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वह अंडर-19 इंटरेनशनल लेवल पर कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं. वैभव ने 19 साल पुराना पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, PAK का तोड़ा घमंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP