UP के लड़के ने बनाया गजब का डिवाइस, Z+ सिक्योरिटी की तरह करेगा घर की सुरक्षा! चोरों के भी उड़ जाएंगे होश

Share to your loved once


Last Updated:

unique invention: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला एक छात्र गजब का आविष्कारक निकला. उसने एक ऐसा डिवाइज बना दिया, जिससे चोरी करने वालों पर लगाम लगेगी. साथ ही इस डिवाइज की मदद से आपके घर की सुरक्षा बढ़ जाएगी.

मुरादाबाद: जिले का एक छात्र चोरी और डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगे आया है. छात्र ने एक ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और बिना परमिशन कोई भी घर में नहीं घुस सकेगा. यदि वह चोरी छुपे घर में घुसने का प्रयास भी करता है तो आसानी से पकड़ा जा सकेगा. इसके साथ ही अन्य कई फीचर्स के साथ छात्र ने यह प्रोजेक्ट बनाया है, जिसकी मदद से लोगों को बहुत फायदा होगा.

कक्षा 11 का है छात्र

मुरादाबाद स्कूल में कक्षा 11 के छात्र क्रिश कुमार ने बताया कि मैंने सिक्योरिटी सिस्टम का एक प्रोजेक्ट बनाया है. इसमें लेजर लाइट का प्रयोग किया गया है, जो चोर को दिखाई नहीं देती है. लेकिन उसकी जद में आते ही घर के अंदर अलार्म बज उठता है और घरवाले अलर्ट हो जाते हैं. इससे चोरी जैसी घटना को कभी भी अंजाम नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही अन्य कई जगह पर भी इस प्रोजेक्ट का प्रयोग कर सकते हैं. जैसे ज्वेलरी शॉप, बैंक, इसके साथ ही गोदाम में चोरी रोकने में भी यह मदद करता है. इसकी लागत सिर्फ 1000 आई है.

चोरी की घटनाओं पर लगेगा अंकुश

छात्र ने बताया कि देखा जाता है कि गांव हो या शहर, हर जगह पर चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में यह प्रोजेक्ट चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में काफी कारगर साबित होगा. इसके साथ ही बहुत सी चोरी की घटनाएं ऐसी होती हैं, जिसमें लोगों को जान और माल दोनों की हानि हो जाती है. ऐसे में धरातल पर उतरने पर यह प्रोजेक्ट काफी कारगर साबित होगा और चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा. इसके अलावा लोग इसे घर के अलावा अन्य किसी भी स्थान पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

UP के लड़के ने बनाया गजब का डिवाइस, Z+ सिक्योरिटी की तरह करेगा घर की सुरक्षा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP