चंद्रकांति मिठाई रेसिपी | Traditional Chandrakanti Mithai Recipe at Home.

Share to your loved once


Last Updated:

Traditional Chandrakanti Mithai Recipe at Home: चंद्रकांति एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है जो मूंग दाल, दूध और केसर से बनाई जाती है. यह प्रोटीन से भरपूर और सुपाच्य होती है, जिसे घर पर आसानी से बनाकर त्योहारों का आनंद लिया जा सकता है.

चंद्रकांती मिठाई

चंद्रकांति एक पारंपरिक मिठाई है, जो अपने शुद्ध स्वाद, मनभावन खुशबू और खास बनावट के लिए जानी जाती है. यह मिठाई देखने में जितनी आकर्षक होती है, स्वाद में उतनी ही समृद्ध होती है. मूंग दाल, चावल और दूध जैसे सात्विक व पौष्टिक तत्वों से बनी चंद्रकांति पुराने समय से ही घरों में विशेष अवसरों पर बनाई जाती रही है. इसका नाम ही इसकी कोमलता और चंद्रमा-सी चमक को दर्शाता है, जो इसे अन्य मिठाइयों से अलग पहचान देता है.

चंद्रकांती मिठाई

त्योहारों, पारिवारिक समारोहों और खास मौकों पर बनाई जाने वाली चंद्रकांति मिठाई परंपरा और स्वाद का सुंदर मेल है. यह मिठाई न केवल मिठास का आनंद देती है, बल्कि शरीर को ऊर्जा और पोषण भी प्रदान करती है. धीमी आंच पर पकाया गया गाढ़ा मिश्रण और फिर हल्का कुरकुरा तलना यही इसकी खासियत है, जो हर कौर में घर के बने स्वाद और अपनापन महसूस कराता है.

चंद्रकांती मिठाई

ग्रामीण सरला देवी ने बताया कि चंद्रकांति मिठाई बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में 1 कप मूंग दाल (रात भर भिगोई हुई), ¼ कप चावल (5–6 घंटे भिगोए हुए), एक लीटर दूध, आधा कप चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो चम्मच देसी घी, एक चुटकी हल्दी और नमक स्वादानुसार लिया जाता है. अंत में इसे तलने के लिए तेल का उपयोग किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चंद्रकांती मिठाई

सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल और चावल को मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें. अब एक कढ़ाई में दूध डालकर मध्यम आंच पर पकाएँ और उसे लगभग 800 ml तक गाढ़ा कर लें. इसके बाद इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. यह मिश्रण मिठाई के आधार को बेहतरीन मिठास और खुशबू प्रदान करेगा.

चंद्रकांती मिठाई

अब इसमें घी, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें. इसके बाद मूंग दाल-चावल का पेस्ट डालकर धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें, जब तक मिश्रण पूरी तरह गाढ़ा न हो जाए. मिश्रण के तैयार होने पर गैस बंद कर दें. अब एक सांचे या थाली में घी लगाकर इस मिश्रण को फैलाएं और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा होने पर इसे मनचाहे टुकड़ों में काट लें. अंत में इन टुकड़ों को धीमी या मध्यम आंच पर तेल में सुनहरा भूरा होने तक तल लें. बस, आपकी पारंपरिक और स्वादिष्ट चंद्रकांति मिठाई तैयार है.

चंद्रकांती मिठाई

यह मिठाई न केवल स्वाद में स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है. चंद्रकांति मिठाई में मौजूद मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन को मजबूत बनाती है. चावल और दूध शरीर को ऊर्जा देते हैं, जबकि घी और इलायची पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक होते हैं. इसका सेवन करने पर यह मिठाई स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मिठास के साथ सेहत का खजाना है ‘चंद्रकांति’: स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP