पहले घर पर पथराव और फिर फायरिंग, बेगूसराय में भाजपा नेता को बंदूक की बट से मारकर जख्मी किया, इलाके में दहशत

Share to your loved once


Last Updated:

Begusarai Firing News : बेगूसराय के सीमावर्ती इलाके में शुक्रवार देर शाम अचानक हुई गोलीबारी ने न सिर्फ दहशत फैलाई, बल्कि एक पूर्व जनप्रतिनिधि की जान भी खतरे में डाल दी. गोलीबारी की घटना में पूर्व पंचायत समिति सदस्य और भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए.

ख़बरें फटाफट

पहले घर पर पथराव और फिर फायरिंग, बेगूसराय में BJP नेता को बंदूक की बट से माराबेगूसराय के बहादुरपुर में भाजपा नेता विजय सिंह पर गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल. पुलिस जांच जारी,

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बहादुरपुर इलाके में शुक्रवार की देर शाम को गोलीबारी की घटना से अफरातफरी मच गई. इस घटना में पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा नेता विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले विजय सिंह के घर पर पथराव किया और जमकर तोड़फोड़ की, इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी. बता दें कि यह घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है.

इस वारदात में घायल विजय सिंह ने बताया कि एक जनवरी को गांव के कुछ युवकों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी. उस समय उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया था, जिससे वे नाराज हो गए. दो जनवरी की शाम वे युवक दोबारा आए और गाली-गलौज करने लगे. विजय सिंह के अनुसार, जब वे इस संबंध में आवेदन देने बहादुरपुर थाना जा रहे थे तभी अपराधियों ने उन्हें रास्ते में पकड़ लिया. इसके बाद उन्हें बखरी के शकरपुरा–बहादुरपुर बांध पर ले जाकर बंदूक के बट से बेरहमी से पीटा, जिससे वे घायल हो गए.

फायरिंग की घटना वायरल

परिजनों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए अलौली स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया. इधर, गोलीबारी की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फायरिंग की आवाजें स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती हैं.

मामले की जांच जारी

बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली थी, लेकिन घटनास्थल खगड़िया जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है. संबंधित थाना द्वारा मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

homebihar

पहले घर पर पथराव और फिर फायरिंग, बेगूसराय में BJP नेता को बंदूक की बट से मारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP